
'युद्ध खत्म होने दीजिए, 7 अक्टूबर की फेल्योर को लेकर सबको जवाब देना होगा, मुझे भी', नेतन्याहू की दो टूक
AajTak
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग गुरुवार को 19वें दिन में पहुंच गई है. पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम को राष्ट्र के नाम एक संबोधन में, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध के दो मुख्य लक्ष्य थे "हमास की सैन्य और शासन क्षमताओं को नष्ट करके उसे खत्म करना, और हमारे बंदियों को घर वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करना".
इजरायल और हमास में जंग जारी है. ये जंग अब 19वें दिन में पहुंच गई है. इसी बीच प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इज़राइल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है. इस बीच गाजा में जमीनी घुसपैठ की तैयारी चल रही है. इजरायल में "हमास के सभी सदस्यों को मरे हुए लोगों का समूह कहा है. ".
नेतन्याहू की दो टूक बुधवार शाम को दिए अपने संबोधन में पीएम नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर की घटना की जिम्मेदारी भी ली. उन्होंने दो टूक कहा, 'उस दिन जो कुछ हुआ उसकी जांच का सामना करेंगे, लेकिन जांच युद्ध के बाद तक नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, "7 अक्टूबर हमारे इतिहास में एक काला दिन था. हम दक्षिणी सीमा और गाजा-लिफाफा क्षेत्र में जो कुछ हुआ उसकी तह तक जाएंगे. पराजय की पूरी जांच की जाएगी." उन्होंने कहा, "हर किसी को इस पराजय पर जवाब देना होगा, जिसमें मैं भी शामिल हूं, लेकिन यह सब युद्ध के बाद ही होगा.'
हमारे केवल दो लक्ष्यः इजरायल पीएम बुधवार शाम को राष्ट्र के नाम एक संबोधन में, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध के दो मुख्य लक्ष्य थे "हमास की सैन्य और शासन क्षमताओं को नष्ट करके उसे खत्म करना, और हमारे बंदियों को घर वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करना". राष्ट्रीय एकता की मांग करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'इजरायल हमारे अस्तित्व की लड़ाई के बीच में है.' नेतन्याहू ने कहा, "हमास के सभी सदस्य मृत व्यक्ति हैं जो जमीन के ऊपर और नीचे, गाजा के अंदर और बाहर घूम रहे हैं."
'हमास पर बरसा रहे नरक की आग' रक्षा मंत्री योव गैलेंट, मंत्री बेनी गैंट्ज़, सुरक्षा कैबिनेट, चीफ-ऑफ-स्टाफ और सुरक्षा संगठनों के प्रमुखों के साथ, "हम जीत तक युद्ध के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं, और उनके ऐसा करने के पीछे कोई राजनीतिक विचार नहीं है. नेतन्याहू ने कहा, हमारा लक्ष्य "देश को बचाना व जीत हासिल करना" है. उन्होंने कहा कि "हम हमास पर नरक की आग बरसा रहे हैं, और हमने पहले ही हजारों आतंकवादियों को खत्म कर दिया है. यह केवल शुरुआत है".
गाजा में जल्द होगी जमीनी घुसपैठ गाजा में जमीनी कार्रवाई के बारे में अटकलों पर, इजरायली नेता ने कहा कि यह भी जल्द होने वाला है, लेकिन आ रहा है वह कब और कैसे होगा, अभी नहीं बताएंगे. उन्होंने कहा कि, 'हम जमीनी घुसपैठ की तैयारी कर रहे हैं. मैं यह नहीं बताऊंगा कि कब, कैसे, कितने दिन में. मैं उन विचारों की सीमा के बारे में भी विस्तार से नहीं बताऊंगा, जिनमें से अधिकांश के बारे में जनता को जानकारी नहीं है. और ऐसा ही माना जाता है नेतन्याहू ने कहा, "यही रास्ता है, ताकि हम अपने सैनिकों की जान की रक्षा कर सकें.'
इज़राइल ने 7 अक्टूबर को अपने दक्षिणी समुदायों पर हुए कायरतापूर्ण हमलों के बाद से गाजा में जमीनी अभियान के लिए 350,000-400,000 सैनिकों को तैनात किया है. प्रधान मंत्री नेतन्याहू ने कहा "मैं स्पष्ट करना चाहूंगा. आईडीएफ (इज़राइल रक्षा बल) की कार्रवाई का समय आईडीएफ चीफ-ऑफ-स्टाफ के साथ मिलकर युद्ध कैबिनेट द्वारा सर्वसम्मति से निर्धारित किया जाएगा. सुरक्षा कैबिनेट के साथ मिलकर, हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








