
'युद्ध के मैदान पर नहीं निकलेगा हल, बात तो करनी होगी', रूस-यूक्रेन जंग पर जर्मनी में बोले विदेश मंत्री जयशंकर
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने कहा, 'हमें नहीं लगता कि यह संघर्ष युद्ध के मैदान पर हल होने वाला है. किसी स्तर पर, कुछ बातचीत करनी होगी. जब भी कोई बातचीत होगी उसमें दोनों पक्षों, रूस और यूक्रेन, को शामिल होना होगा.' उनकी टिप्पणी सोमवार को रियाद में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ 'सार्थक बातचीत' के एक दिन बाद आई है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि रूस और यूक्रेन को बातचीत करनी होगी और अगर वे सलाह चाहते हैं तो भारत हमेशा सलाह देने को तैयार है. उन्होंने रेखांकित किया कि यूक्रेन संघर्ष को युद्ध के मैदान पर हल नहीं किया जा सकता है.
बर्लिन में जर्मन विदेश मंत्रालय के वार्षिक राजदूत सम्मेलन में सवालों का जवाब देते हुए, जयशंकर ने कहा कि भारत ने 'चीन से व्यापार के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं किए हैं', लेकिन मुद्दा यह है कि देश बीजिंग के साथ किन क्षेत्रों में और किन शर्तों पर व्यापार करता है.
'संघर्ष युद्ध के मैदान पर हल नहीं होगा'
रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने कहा, 'हमें नहीं लगता कि यह संघर्ष युद्ध के मैदान पर हल होने वाला है. किसी स्तर पर, कुछ बातचीत करनी होगी. जब भी कोई बातचीत होगी उसमें दोनों पक्षों, रूस और यूक्रेन, को शामिल होना होगा.' उनकी टिप्पणी सोमवार को रियाद में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ 'सार्थक बातचीत' के एक दिन बाद आई है.
'आपको बातचीत करनी होगी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस और यूक्रेन यात्रा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मॉस्को और कीव में कहा था कि 'यह युद्ध का युग नहीं है'. उन्होंने कहा, 'हमें नहीं लगता कि आप युद्ध के मैदान से कोई समाधान निकाल पाएंगे. हमें लगता है कि आपको बातचीत करनी होगी. अगर आप सलाह चाहते हैं, तो हम हमेशा सलाह देने को तैयार हैं.'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











