
युद्ध की आग में जलते सीरिया में रूस की आर्मी क्या कर रही है, क्यों यूक्रेन से जंग के बीच ये देश भी हुआ हमलावर?
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूस ने सीरिया पर भी बड़ा हवाई हमला किया. इसे उस अटैक की जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है, जो सीरियाई विद्रोहियों ने रूस पर की थी. पुतिन की सेना मिडिल ईस्ट के इस देश में करीब 7 सालों से तैनात है और कथित तौर पर गृहयुद्ध की आग को बुझाने में मदद कर रही है. हालांकि सीरियाई जनता खुद रूस को वहां नहीं देखना चाहती.
रूस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में उसने अपनी ही प्राइवेट आर्मी की बगावत देखी. यहां तक कि पुतिन का आसन तक हिलता दिखने लगा था. यूक्रेन लगभग डेढ़ सालों बाद भी अपनी जगह जमा हुआ है. इस बीच सीरिया भी ने सिर उठाना शुरू कर दिया. करीब एक सप्ताह पहले इस देश के बागियों ने रूस पर ड्रोन अटैक किया था. सीरियाई लोगों में रूस के खिलाफ गुस्सा है, जिसकी वजह है पुतिन की आर्मी, जो उनके यहां सालों से जमी हुई है.
सबसे पहले ताजा मामला देखते चलें इसी रविवार को रूस ने उत्तर पश्चिमी सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में एयर स्ट्राइक की. हमले में 10 से ज्यादा मौतें हुईं, जबकि बहुत से लोग घायल हो गए. सीरिया में बगावत करने वालों ने हमले को नरसंहार माना, जबकि वहां की सरकार ने इसपर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया. रूस सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद का सपोर्ट करता है और उन्हें तख्तापलट से बचाने के लिए सालों से वहां सेना जमा कर रखी है.
कैसे शुरू हुआ सीरिया में वॉर
साल 2011 की शुरुआत थी, जब सीरिया में गृहयुद्ध छिड़ गया. यहां के लोग मौजूदा सत्ता से चिढ़े हुए थे. देश में भारी महंगाई और करप्शन था. वे चाहते थे कि सत्ता पलटे और उनकी पसंद की सरकार बने. राष्ट्रपति बशर असद से पहले पद छोड़ने की मांग हुई और फिर मामला सड़कों तक आ गया. असद को ये असहमति पसंद नहीं आई और उन्होंने लोगों को दबाना शुरू कर दिया. यहीं से प्रदर्शन हिंसा में बदला और देश सिविल वॉर की चपेट में आ गया.
शक्तिशाली मुल्क बीच में कूद पड़े
मामला यहीं तक रहता तो भी शायद ठीक था. लेकिन जैसा कि दस्तूर है, ये मौका ताकतवर देशों के लिए अपनी जोर-आजमाइश का था. वे भी लड़ाई में कूद पड़े. कोई इस, तो कोई उस पाले का सपोर्ट करने लगा. अमेरिका यहां था इसलिए जाहिर है कि रूस भी होगा. सितंबर 2015 में रशियन फेडरेशन ने फॉर्मल तरीके से सीरियाई वॉर में दखल दिया और असद का समर्थन करने लगा. दूसरे देश हथियारों और पैसों से मदद कर रहे थे, जबकि रूस ने सीधे अपनी सेना ही वहां तैनात कर दी.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








