
यात्री ने First AC का रिस्की दरवाजा दिखाया, वीडियो वायरल... RCF हरकत में आया
AajTak
सोशल मीडिया पर फर्स्ट AC कोच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दिखाई देता है कि जैसे ही यात्री केबिन का दरवाजा खोलता है, सामने की ओर एक खुला गेट सीधे बाहर की तरफ जाता है. इस खतरे को देखकर कई लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है, क्योंकि जरा-सी चूक भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है.
एक ट्रैवल व्लॉगर दीपक वेदी के वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर चर्चा में है. फर्स्ट AC कोच में शूट किया गया यह क्लिप X पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दीपक कोच का दरवाजा खोलते हैं, और जैसे ही दरवाजा खुलता है, सामने सीधे बाहर की ओर खुला गेट दिखाई देता है. यह देखकर लोग हैरान रह गए.
व्लॉगर ने बताया कि यह स्थिति बेहद खतरनाक है. अगर कोई यात्री गलती से हल्का-सा धक्का खा जाए या दरवाजा खोलते समय संतुलन बिगड़ जाए, तो वह सीधे ट्रेन से नीचे गिर सकता है. उनके मुताबिक यह डिजाइन किसी भी वक्त गंभीर हादसे की वजह बन सकता है.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई. कई लोगों ने इसे गंभीर सुरक्षा खतरा बताया, जबकि कुछ यूज़र्स का कहना है कि फर्स्ट AC में ऐसे दरवाज़े दोनों तरफ खुलते हैं और यह सामान्य डिजाइन है. बढ़ते विवाद के बीच भारतीय रेलवे ने भी इस वायरल क्लिप पर प्रतिक्रिया दी है और मामले की पूरी जानकारी मांगी है.
यह वीडियो 24 जनवरी 2026 को X यूज़र @azizkavish ने पोस्ट किया था.इस पोस्ट पर रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला ने बेहद तेजी से कार्रवाई की. वीडियो पोस्ट होने के 1-2 दिन के भीतर ही RCF ने अपने आधिकारिक X हैंडल @KapurthalaRcf से जवाब देते हुए लिखा कि हमने डिजाइन की इस समस्या को नोट कर लिया है. इसे ठीक करने की रूपरेखा तैयार हो चुकी है और मौजूदा तथा नए बनने वाले सभी कोचों में यह बदलाव तुरंत लागू किया जाएगा.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











