
यात्री की तबीयत बिगड़ी, मुंबई से रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
रात करीब 8 बजे मुंबई से रांची इंडिगो फ्लाइट में यात्री देवानंद तिवारी को खून की उल्टी होने लगीं. इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका.
मुंबई से रांची जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की एक यात्री की मेडिकल इमरजेंसी के कारण नागपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इसके बाद यात्री को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बीमारी के कारण उसने दम तोड़ दिया.
रात करीब 8 बजे मुंबई से रांची इंडिगो फ्लाइट में यात्री देवानंद तिवारी को खून की उल्टी होने लगीं. इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया. जब फ्लाइट नागपुर एयरपोर्ट पर उतरी तो यहां से देवानंद तिवारी को इलाज के लिए नागपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका.
केआईएमएस अस्पताल के अधिकारी ऐजाज़ शमी ने कहा कि 62 साल के यात्री सीकेडी और टीबी से पीड़ित थे, वह फ्लाइट में खून की उल्टी कर रहा थे. शमी ने कहा कि उन्हें केआईएमएस अस्पताल में मृत लाया गया था. उनके शव को आगे की प्रक्रियाओं के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है.
वहीं, लखनऊ से शारजाह जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के सीने में दर्द की शिकायत के बाद विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. ये घटना 20 अगस्त को हुई, जब इंडिगो की फ्लाइट ने लखनऊ से शारजाह के लिए उड़ान भरी थी. फ्लाइट के पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देते हुए जयपुर एयरपोर्ट के एटीसी से लैंडिंग की इजाजत मांगी.
अनुमति मिलने के बाद फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी और 23 वर्षीय यात्री को रविवार रात 11.40 बजे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद विमान रात 1 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ. सूत्रों ने बताया कि शुरुआती मेडिकल जांच के बाद यात्री सोमवार को फ्लाइट से बेंगलुरु के लिए भी रवाना हो गया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









