यात्रियों को छोड़ उड़ गया था विमान, अब करना होगा भुगतान, DGCA ने दिए सख्त निर्देश
AajTak
18 जनवरी को स्कूट एयरलाइंस की फ्लाइट शाम 7:55 अमृतसर से सिंगापुर के लिए रवाना होनी थी, लेकिन फ्लाइट पांच घंटे पहले ही दोपहर तीन बजे टेक ऑफ कर गई. जिसके चलते कई यात्री एयरपोर्ट पर छूट गए थे. जिसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा काटा था. इस मामले में DGCA ने एयरलाइंस से रिपोर्ट मांगी थी.
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने स्कूट एयरलाइंस की लापरवाही मामले में संज्ञान लिया है. जिसके बाद DGCA ने एयरलाइंस को प्रभावित यात्रियों को टिकट के पैसे रिफंड करने के निर्देश दिए हैं. दरअसल, 18 जनवरी को स्कूट एयरलाइंस की फ्लाइट शाम 7:55 अमृतसर से सिंगापुर के लिए रवाना होनी थी, लेकिन फ्लाइट पांच घंटे पहले ही दोपहर तीन बजे टेक ऑफ कर गई. जिसके चलते कई यात्री एयरपोर्ट पर छूट गए थे. जिसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा काटा था.
इस मामले में DGCA ने संज्ञान लेकर स्कूट एयरलाइंस से एक रिपोर्ट मांगी थी. इस रिपोर्ट के आधार पर एयलाइंस को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. जिसमें प्रभावित 17 यात्रियों को तत्काल प्रभाव से रिफंड करने या फिर दूसरी फ्लाइट में नि:शुल्क टिकट देने के लिए कहा गया है. अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से लिए गए इस एक्शन की लोग तारीफ भी कर रहे हैं.
DGCA ने एयरलाइंस को दिए ये निर्देश-
1. 14 दिनों के भीतर दूसरी फ्लाइट में नि:शुल्क पुन: बुक करें 2. वाउचर के रूप में टिकट की फीस की 120% वापसी. 3. पेमेंट के माध्यम से एयरलाइन द्वारा 100% रिफंड. (इन तीनों विकल्पों में से प्रभावित यात्री कोई भी एक को चुन सकते हैं)
एयरलाइंस ने दी थी ये सफाई
मामले के तूल पकड़ने के बाद सिंगापुर एयरलाइंस से जुड़ी स्कूट एयरलाइंस की तरफ से सफाई दी गई थी. जिसमें एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट का टाइम तय समय से बदलकर 3.45 बजे कर दिया गया था. स्कूट इस असुविधा के लिए माफी मांगता है. सभी यात्रियों को ईमेल भेजकर टाइम में बदलाव की सूचना दी गई थी. जिसके आधार पर 263 यात्री समय से एयरपोर्ट पहुंच गए थे. लेकिन कुछ यात्री नहीं आ सके थे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











