
'यात्रा से बचें, संपर्क बनाए रखें', वेनेजुएला में बिगड़े हालात पर केंद्र ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य हमलों और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के दावों के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. विदेश मंत्रालय ने भारतीयों से अत्यधिक सतर्कता बरतने, आवाजाही सीमित रखने और कराकस स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की अपील की है. काराकस में धमाकों और अस्थिर हालात के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है.
वेनेजुएला में अमेरिकी हमले और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के बाद तेजी से बिगड़ते हालात के बीच भारत सरकार ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वेनेजुएला में मौजूद सभी भारतीय 'अत्यधिक सतर्कता' बरतें, अपनी आवाजाही सीमित रखें और लगातार भारतीय दूतावास, कराकस के संपर्क में रहें.
भारतीय दूतावास ने जारी किए आपात संपर्क नंबर
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि वेनेजुएला में किसी भी कारण से मौजूद भारतीय नागरिक हालात को देखते हुए गैर-जरूरी यात्रा से बचें. मंत्रालय ने दूतावास का ईमेल आईडी cons.caracas@mea.gov.in और आपातकालीन फोन नंबर +58-412-9584288 भी साझा किया है, जो व्हाट्सऐप कॉल के लिए भी उपलब्ध है.
यह एडवाइजरी ऐसे समय जारी की गई है, जब वेनेजुएला में तनाव तेजी से बढ़ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने राजधानी काराकस पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए और एक तड़के ऑपरेशन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में ले लिया.
अमेरिका ने मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया
ट्रंप के अनुसार, मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में अमेरिका ले जाया जा रहा है. मादुरो पर न्यूयॉर्क के मैनहैटन फेडरल कोर्ट में कई गंभीर आरोप लगाए हैं, इनमें नार्को-टेररिज्म साजिश, कोकीन आयात से जुड़ी साजिश और हथियारों से संबंधित अपराध शामिल बताए गए हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







