
यात्रा नेपाल की संदेश चीन को, पीएम मोदी की इस कूटनीति को समझिए
AajTak
भारत-नेपाल संबंध वैसे तो बेहद पुराने और अटूट हैं,मगर इसमें दरार डालने में जुटे चीन को पीएम मोदी की धार्मिक कूटनीति ने जबरदस्त पटखनी दी है. बिना नाम लिए ही चीन को बड़ा संदेश दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दिवसीय नेपाल दौरा समाप्त हो गया है. कहने को पीएम सिर्फ कुछ घंटों के लिए अपने पड़ोसी देश गए, लेकिन एक तीर से उन्होंने कई निशाने भी साधे, अपने पुराने दोस्त को फिर करीब लाने का प्रयास हुआ, कई समझौतों को जरिए संबंध मजबूत करने पर जोर रहा और साथ ही साथ बिना नाम लिए चीन को बड़ा संदेश दे दिया गया.
अब हुआ ये कि जब पीएम मोदी कुशीनगर से नेपाल के लिए उड़ान भरने की तैयारी में थे उसी वक्त लुंबिनी से 18 किलोमीटर दूर भैरवा में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा नेपाल के दूसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहे थे. मगर पीएम मोदी नेपाल के नए एयरपोर्ट पर नहीं उतरे. तो इसे सीधे सीधे ऐसे समझिए कि पीएम मोदी ने भले ही चीन का नाम नहीं लिया, उन्होंने भले ही चीन का जिक्र नहीं किया, मगर नेपाल में चीन के बनाए एयरपोर्ट पर न उतरकर उन्होंने चीन को सख्त संदेश जरूर दे दिया है.
इसके अलावा भारत का नेपाल के साथ एक धार्मिक जुड़ाव भी है. लुंबिनी में जन्मे और बोधगया में ज्ञान प्राप्त करने वाले जिस बुद्ध की जयंती पर पीएम मोदी लुंबिनी पहुंचे थे वो भी दोनों देशों के गहरे संबंधों का प्रमाण हैं. यहां पीएम मोदी ये बताना नहीं भूले की अयोध्या में जो श्रीराम का मंदिर बन रहा है, उसकी खुशी नेपाल में भी उतनी ही है. चाहे नेपाल हो या श्रीलंका.. पीएम मोदी ने बौद्ध धर्म के साथ हिंदू धर्म के महत्व को बढ़ाने के साथ ही धार्मिक कूटनीति के जरिए रिश्तों को भी मजबूत बनाया है. यही वजह है कि जब भी पीएम मोदी इन देशों का दौरा करते हैं तो वो बौद्ध और हिंदू धर्म से जुड़े स्थानों पर ज़रूर जाते हैं.
अपनी पिछली यात्रा में पीएम मोदी ने काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की थी. यही नहीं, जनकपुर धाम में जानकी माता मंदिर और मस्तंग में मुक्तिनाथ मंदिर के दर्शन भी किए थे. आखिरी बार मई 2018 में नेपाल गए थे. इस दौरान उन्होंने इन सारे धर्मस्थलों में पूजा अर्चना की थी. मई 2018 में पीएम मोदी ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद विजिटर बुक में जो संदेश लिखा था, वो भी इसी की ओर इशारा करता है.
पीएम मोदी ने विजिटर बुक में लिखा था, 'मुझे प्रसन्नता है कि एक बार फिर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में प्रार्थना करने का मौका मिला. ये मंदिर भारत और नेपाल के लोगों की साझी धार्मिक विरासत का प्रतीक है.' इसी साझी धार्मिक विरासत ने भारत-नेपाल संबंधों को ऐसी मजबूती दी है कि चीन तो क्या दूनिया की कोई भी ताकत उसे तोड़ नहीं सकती है.
हिंदू और बौद्ध धर्म को जिस तरह मोदी आगे बढ़ रहे हैं वो संबंधों में एक नया आयाम है. इस धार्मिक कूटनीति में नेपाल का योगदान भी कम नहीं है. हाल ही में नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा भारत पहुंचे थे. उन्होंने नई दिल्ली और वाराणसी का दौरा किया था. वाराणसी में देउबा ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिरों में पूजा-अर्चना की. इस दौरे में ही उन्होंने पीएम मोदी को नेपाल आने का न्योता दिया था और पीएम मोदी ने इसके लिए बुद्ध जयंती के मौके पर लुंबिनी को अपने दौरे के लिए चुना था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







