
यह बैंक दे रहा है आसान शर्तों पर 5 लाख तक कोविड पर्सनल लोन, ब्याज बेहद कम!
AajTak
कोरोना से इलाज के लिए देश के सरकारी बैंकों ने कम ब्याज दरों पर 5 लाख रुपये तक पर्सनल लोन देने का फैसला किया है. बैंकों ने इसे Covid Personal Loan नाम दिया है. बड़ी बात यह है कि बिना किसी सिक्योरिटी के यह कर्ज मिलेगा.
कोरोना से इलाज के लिए देश के सरकारी बैंकों ने कम ब्याज दरों पर 5 लाख रुपये तक पर्सनल लोन देने का फैसला किया है. बैंकों ने इसे Covid Personal Loan नाम दिया है. बड़ी बात यह है कि बिना किसी सिक्योरिटी के यह कर्ज मिलेगा, ताकि लोग अपना या परिवार में कोरोना पीड़िता का इलाज करवा सकें. (Photo: Getty Images) दरअसल, देश के बैंकों ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर देश में हर आय वर्ग के लोगों पर कहर बनकर टूटी है. फिलहाल देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने इसकी शुरुआत की है, लेकिन धीरे-धीरे बाकी सरकारी बैंक भी इस पहल से जुड़ेंगे. (Photo: Getty Images) इंडियन बैंक एसोसिएशन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक वेतनभोगी, गैरवेतन भोगी और पेंशनर कोविड-19 से इलाज के लिए 25,000 रुपये से लेकर 5 लाख तक का पर्सनल लोन ले सकेंगे. इस कर्ज को चुकाने के लिए 5 साल का वक्त मिलेगा. एसबीआई के इस लोन पर 8.5 फीसदी सालाना ब्याज लगेगा. यानी पर्सनल लोन के मुकाबले बैंक ने कम ब्याज लगाने का फैसला किया है. (Photo: Getty Images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












