
'यह गांधी या नेहरू का नहीं, गोडसे का Kashmir है', बोलीं Mehbooba Mufti
AajTak
आजतक के कार्यक्रम 'एजेंडा आजतक' के सत्र 'एक नया कश्मीर बनाएंगे' में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती शामिल हुईं. महबूबा बोलीं- नया कश्मीर गुलमर्ग की बर्फ नहीं है. नया कश्मीर में 18 महीने की बच्ची अपने मां की गोद में रात के माइनस तापमान में अपने बाप की लाश मांगती है. एक बहन अपने भाई की लाश का इंतजार कर रही है दफनाने के लिए. सड़कों पर इतना खुन है कि उसे पानी से धोना पड़ता है. नए हिंदुस्तान में जो बात करता है उसको टुकड़े-टुकड़े गैंग बताया जाता है. किसानों को खालिस्तानी कहा जा रहा है. उनपर यूपीए लगाया जाता है. ये मेरे गांधी का हिंदुस्तान नहीं है. ब्लकि गोडसे का हिंदु्स्तान है. देखें वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











