
यहूदियों के खिलाफ आतंकी हमले की साजिश, मोसाद का विदेशी धरती पर ऑपरेशन, इस देश की एजेंसियों के साथ बनाई टीम
AajTak
इजरायली जासूसी एजेंसी मोसाद और ग्रीक पुलिस ने संयुक्त रूप से एक ऑपरेशन चलाकर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. उन्होंने ग्रीस में इजराइलियों और यहूदियों को निशाना बनाने की योजना में शामिल दो पाकिस्तानी आतंकियों को अरेस्ट किया है. उनका कहना है कि ईरान की जमीन से ग्रीस में आतंक फैलाने की कोशिश हो रही है.
ग्रीस में मंगलवार को दो पाकिस्तानियों को आतंकी हमले की साजिश रचने के मामले में अरेस्ट किया गया है. टाइम्स ऑफ इजराइल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वे एक यहूदी रेस्तरां को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे, उनका उद्देश्य बड़े पैमाने पर नागरिकों को निशाना बनाना था. इजरायली जासूसी एजेंसी मोसाद और ग्रीक पुलिस ने ग्रीस में इजराइलियों और यहूदियों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर आतंकी हमले को अंजाम देने की कथित साजिश को विफल कर दिया है. इस्रायली पीएमओ ने कहा कि पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक ईरानी आतंकवादी नेटवर्क का हिस्सा थे.
इस्रायली पीएमओ ने कहा कि ग्रीस में उजागर हुआ मामला एक गंभीर मामला है, जिसे ग्रीक सुरक्षा बलों ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया. यह ईरान द्वारा इस्राइल और विदेशों में यहूदी लक्ष्यों के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने का एक प्रयास था. वहीं ग्रीस में संदिग्धों की जांच शुरू होने के बाद मोसाद ने बुनियादी ढांचे, उसके काम करने के तरीकों और ईरान से लिंक को उजागर करने में खुफिया मदद दी.
ईरानी नेटवर्क का हिस्सा हैं पकड़े गए आतंकी
पीएमओ ने आगे कहा कि जांच से पता चला कि ग्रीस में एक्टिव आतंकी ढांचा ईरान से चलने वाले और कई देशों में फैले एक व्यापक ईरानी नेटवर्क का हिस्सा है. दो अज्ञात संदिग्धों की उम्र 27 और 29 साल है. दोनों को फिलहाल कथित तौर पर केंद्रीय एथेंस में पुलिस मुख्यालय में रखा गया है. वहीं तीसरा संदिग्ध ग्रीस में नहीं है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हमले का टारगेट चबाड हाउस था, जिसमें एक कोषेर रेस्तरां भी शामिल है. चबाड हाउस धार्मिक सेवाओं की मेजबानी भी करता है. मुंबई में 26/11 के हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई के चबाड हाउस को निशाना बनाया था.
हमले की अंतिम तैयारी कर रहे थे संदिग्ध

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








