
यहां सबसे डिमांड वाला गिफ्ट है कंडोम, खूब होती है तस्करी... क्यों बेचने पर लगा है बैन?
AajTak
दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां लोग चोरी-छिपे कंडोम ले जाते हैं. क्योंकि वहां इसका निर्माण नहीं होता है और न ही इसकी खरीद-बिक्री होती है. इस पर सरकार की ओर से पूर्णत: प्रतिबंध है. यही वजह है कि वहां कंडोम सबसे ज्यादा डिमांड वाला गिफ्ट बन गया है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर कहां और क्यों कंडोम की बिक्री पर रोक लगाया गया है.
नॉर्थ कोरिया में कंडोम निर्माण और उसकी खरीद बिक्री पर रोक है. वहां के नेशनल लीडर किम जोंग उन ने देश में कंडोम निर्माण को प्रतिबंधित कर दिया है. हालांकि इसे रखना और इस्तेमाल करना अभी भी लीगल है. यही वजह है कि वहां इसकी तस्करी भी होती है.
किम जोंग उन ने देश में बर्थ रेट बढ़ाने को बढ़ावा देने के लिए परिवार नियोजन जैसे तरीकों पर प्रतिबंध लगा रखा है. इसलिए इस देश में कंडोम बनाना और बेचना भी बैन है.
परिवार नियोजन के सभी तरीके प्रतिबंधित मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने देश में उच्च जन्म दर को प्रोत्साहित किया है. ऐसा दावा किया जाता है कि मारे जाने के डर से कोई भी किम के खिलाफ नीति नहीं बनाना चाहता. उत्तर कोरिया ने देश की गिरती जन्म दर को रोकने के प्रयास में गर्भपात पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.
पड़ोसी देश से तस्करी कर लाते हैं कंडोम उत्तर कोरिया में कंडोम सबसे अधिक मांग वाला उपहार है. पड़ोसी देश चीन की यात्रा पर जाने वाले लोग पुरुषों और महिलाओं दोनों को उपहार स्वरूप देने के लिए कंडोम लेकर आते हैं. वहीं तस्कर गर्भधारण और यौन रोगों को रोकने के लिए इन्हें अवैध देह व्यापार का रैकेट चलाने वालों को ज्यादा पैसों मे बेचकर खूब मुनाफा कमाते हैं.
दुनिया भर के अन्य देशों में व्यापक रूप से उपलब्ध कंडोम के निर्माण या बिक्री पर उत्तर कोरिया में प्रतिबंध है. रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें सीमा शुल्क चौकियों पर प्रवेश करने से रोक दिया गया है.
युवाओं को कंडोम के बारे में कुछ भी पता नहीं द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स जो नॉर्थ कोरिया से भाग निकले एक शख्स ने इंटरव्यू में बताया था कि वह राजधानानी प्योंगयांग में पला-बढ़ा था. फिर भी उसनने कभी कंडोम शब्द नहीं सुना था. उसने बताया कि मुझे नहीं पता था कि कंडोम क्या होता है.













