
यहां बहुविवाह BAN, फिर भी शख्स की हैं 4 पत्नियां, 3 और शादी की ख्वाहिश
AajTak
कांगो में एक से ज्यादा शादी करना अपराध है. लेकिन एक चर्च के पादरी ने 4 शादियां कर ली है. उसके 16 बच्चे हैं. और वो लोगों को एक से ज्यादा शादियां करने का उपदेश देता है.
कांगो के एक चर्च के पादरी चिरहुजा जगाबे ने कहा है कि सात पत्नियों को रखना उनका सपना है और वे फिर से शादी कर सकते हैं. अभी उनकी 4 पत्नियां और 16 बच्चे हैं.
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2012 में 60 साल के जगाबे ने एक साथ 3 लड़कियों के साथ शादी कर ली थी. हालांकि, बाद में उन्होंने एक लड़की को 'खराब व्यवहार' की वजह से स्वीकार नहीं किया था. लेकिन अब उनकी 4 पत्नियां हैं. 26 से 48 साल के बीच की.
जगाबे के मामले से ये साफ है कि अफ्रीकी देशों में एक से ज्यादा शादियां करने का चलन है. हालांकि, ये गैर-कानूनी है. 3 दशक पहले इसे लेकर कानून बनाया गया था. लेकिन लोग इस कानून को नहीं मानते हैं. और एक से ज्यादा शादियों को सही ठहराते हैं. रिपोर्ट की मानें तो अफ्रीका के सब-सहारा देशों की 11 फीसदी आबादी एक से ज्यादा शादियां करती हैं. इसमें कांगो की 2 फीसदी हिस्सेदारी है.
जगाबे एक चर्च के पादरी भी हैं. हर संडे को चर्च से वह लोगों को एक से ज्यादा शादियों के फायदे बताते हैं और उसकी खूब तारीफ भी करते हैं. साउथ किवु प्रांत की राजधानी बुकावु में उनके इन उपदेशों को लोग ध्यान से सुनते हैं. इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल होते हैं.
जगाबे अपने उपदेश में ये दावा करते हैं कि मानवता की कहानी एक पुरुष और कुछ महिलाओं के साथ शुरू हुई थी. AFP से बातचीत में उन्होंने कहा- भगवान ने पुरुषों को एक से ज्यादा महिलाओं से शादी करने की छूट दी है.
हालांकि, दूसरे कैथोलिक पादरी जगाबे की बातों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं. बुकावु के एक पादरी रेमंड कोंगोलो ने कहा- अफ्रीकी और कांगोली कल्चर में एक से ज्यादा शादियां करने का रिवाज रहा है. लेकिन ये भगवान का उपदेश नहीं है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












