
यहां बंदरों ने आदमी से लूटा iPhone, कुछ ऐसे हुई 'डील' फिर दिया मोबाइल, Video Viral
AajTak
वृन्दावन के श्री रंगनाथ जी मंदिर में अपनी तरह का एक अनोखा ही मामला सामने आया है. यहां बंदरों ने एक व्यक्ति का आईफोन चोरी कर लिया. बाद में जब बंदरों को फ्रूटी की पेशकश की गई उन्होंने फ़ोन वापस किया. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और इसपर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी है.
मथुरा, अयोध्या और वृन्दावन जैसे शहरों में बंदरों का आतंक कोई नई बात नहीं है. पूर्व में तमाम ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां बंदरों ने लोगों से उनकी पर्सनल चीज़ें छीनी हैं. इन बंदरों से अपना सामान लेना किसी भी सूरत में आसान नहीं है. इसके लिए लोगों को न केवल कड़ी मेहनत करनी होती है. बल्कि कई बार तो लोग बंदरों तक से डील करते हैं. साफ़ लहजे में कहा जाए तो हमें बंदरों से अपना ही सामान वापस लेने के लिए उन्हें रिश्वत देकर मनाना पड़ता है.
वृन्दावन में ऐसा ही एक मनोरंजक मामला सामने आया है. हुआ कुछ यूं की यहां बंदरों ने एक व्यक्ति का कीमती आई फोन चुरा लिया. बंदर किसी भी सूरत में iPhone छोड़ना नहीं चाहते थे लेकिन तभी इंसान और बंदरों के बीच एक सौदा हुआ.
सौदा कुछ ऐसा था जिसे बंदर मना नहीं कर पाए और फिर जिसका आईफोन था वो उस व्यक्ति को वापस मिल गया.
मामला वृन्दावन के श्री रंगनाथ जी मंदिर का है, जहां एक बंदर की अनूठी हरकत को कैमरे में कैद किया गाय है. बताते चलें कि मंदिर के आध्यात्मिक माहौल के बीच बंदर ने एक शख्स का आईफोन चुरा लिया.
सूचना मंदिर के आस पास जंगल में लगी आएग की तरह फैली और कुछ देर बाद ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. ये तमाम लोग उस व्यक्ति की मदद के लिए सामने आए थे जिसका महंगा आईफोन चोरी हुआ था.
आनन फानन में लोगों ने बंदर को फोन के बदले रिश्वत देने की प्लानिंग की और फ्रूटी का पैकेट बंदरों की ओर उछाला गया. बताते चलें कि मथुरा और वृन्दावन में रहने वाले बंदरों को फ्रूटी पीना बहुत पसंद है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












