
यहां झील में मिली 200 महंगी घड़ियां, घूमने आए लोगों को डाइवर ने दी हिदायत
AajTak
अमेरिका के इंडियाना के एक डाइवर, डैरिक लैंगोस ने बताया कि झील में उन्हें क्या कुछ मिला. उन्होंने बताया कि वे अब तक झील से कुल 200 एप्पल की महंगी घड़ियों को निकाल चुके हैं. यानी सबसे अधिक वही घड़ियां पानी में गिरती हैं.
अमेरिका के इंडियाना की चेन ओ लेक से लो खोए हुए सामान निकालने का काम करने वाले इलिनोइस के एक डाइवर, डैरिक लैंगोस ने बताया कि झील में उन्हें क्या कुछ मिला. उन्होंने बताया कि वे अब तक झील से कुल 200 एप्पल की महंगी घड़ियों को निकाल चुके हैं. लैंगोस न केवल ग्राहकों द्वारा किराए पर ली गई घड़ियों की तलाश करते हैं, बल्कि पर्यटकों की बाकी खोई हुई चीजों की भी खोज करते हैं. शॉ लोकल से बात करते हुए एप्पल की महंगी घड़ियों को लेकर उन्होंने लोगों की चेताया और कहा कि पानी में मिली अधिकतर घड़ियों में एप्पल का रियल बैंड था जो वाटर एक्टिविटी के दौरान फिसल गया होगा यानी ये बैंड में पानी में बिलकुल सेफ नहीं रहते.
Apple की महंगी घड़ियां उनकी सबसे आम खोज हैं, लेकिन इसके अलावा लैंगोस ने झील से स्मार्टफोन, गहने और प्रिस्क्रिप्शन ग्लास भी निकाले हैं. उनका साफ कहना है कि Apple वॉच मालिकों को वाटर स्पोर्ट के दौरान रियल एप्पल बैंड को यूज करने से बचना चाहिए. लैंगोस ने स्कूबा डाइविंग और मेटल डिटेक्शन के अपने शौक को अपना बिजनेस बना लिया और स्कूबा बियर डाइविंग रिकवरी सर्विस शुरु कर दी. इससे वह अच्छा पैसा कमा लेते हैं. समाचार आउटलेट के अनुसार, जहां तक पानी में मिली ऐप्पल घड़ियों का सवाल है वह अभी भी चार्ज हो रही हैं, लेकिन क्योंकि वे बंद हैं, इसलिए उन्हें उनके मालिकों तक वापस पहुंचाना मुश्किल है. यदि वह कॉल करेंगे तो हम वॉच से मैसेज भेज सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











