
यरुशलम में हिंदुओं के खिलाफ नफरत भरा भाषण, पाकिस्तान से हमले की अपील
AajTak
बीजेपी नेताओं के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर अब विरोध की आग फिलीस्तीन में धधक रही है. अल अक्सा मस्जिद पर हिंदुओं के विरोध में एक रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में हिंदुओं के खिलाफ जिहाद छेड़ने का आह्वान किया गया.
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणियों को लेकर अब विरोध के सुर फिलीस्तीन से सुनाई दे रहे हैं.
बीजेपी नेताओं की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणियों के विरोध में जेरुसलम की अल अक्सा मस्जिद पर 10 जून को हिंदू विरोधी रैली का आयोजन किया गया.
द मिडिल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमईएमआरआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान फिलीस्तीन के इस्लामिक स्कॉलर निधाल सियाम ने गायों की पूजा करने वाले हिंदुओं के खिलाफ जिहाद शुरू करने का आह्वान किया.
उन्होंने भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास हिंदुओं को सबक सिखाने के लिए सक्षम सेना है.
इस्लामिक स्कॉलर निधाल सियाम ने कहा, हम अल अक्सा मस्जिद से मुस्लिमों की सेनाओं को संबोधित कर रहे हैं. मिस्र, तुर्की, जॉर्डन और सभी मुस्लिम देशों में हम कहते हैं, तुम कहां हो? क्या यह तुम्हारे धर्म और पैगंबर मोहम्मद का समर्थन करने का सही समय नहीं है? क्या यह सही समय नहीं है कि आप अपने देशों को आजाद कराएं? पाकिस्तान के लोगों, आपकी हिंदुओं का मुकाबला करने में अन्य किसी की तुलना में अधिक जिम्मेदारी है.
वीडियो में हिंदुओं के खिलाफ मुस्लिम देशों को एकजुट करने का आह्वान किया गया.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








