
यमुनानगर में दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, दोनों चालकों की जलकर मौत
AajTak
यमुनानगर के पीपली माजरा के पास देर रात दर्दनाक हादसा हुआ. दो ट्रकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है.
हरियाणा के यमुनानगर के प्रतापनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 73-ए पर पीपली माजरा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रकों के चालक जिंदा जल गए. राहगीरों की सूचना पर छछरौली और प्रताप नगर पुलिस मौके पर पहुंची.
इसके बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को काबू किया. चालकों के जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया. देर रात तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई. जानकारी के अनुसार, जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे 73ए के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य चल रहा है. इसके लिए भिलपुरा के पास मिक्सर माल का प्लांट लगाया गया है, जहां से शनिवार रात करीब आठ बजे हाईवे निर्माण कार्य के लिए मिक्सर सामग्री लेकर ट्रक छछरौली की तरफ जा रहा था.
जब यह ट्रक पीपली माजरा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक से टकरा गया. टक्कर लगते ही जोरदार धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग धधक उठी. आग लगने के दौरान ही ट्रक चालकों ने बचाव-बचाव की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी चालक बाहर नहीं निकल पाया. मौके पर खड़े राहगीर भी उनको बचाने में नाकाम रहे, क्योंकि टक्कर लगते ही दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे. आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि कोई भी नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. देखते ही देखते दोनों ट्रक के चालक जिंदा जल गए.
सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग को काबू किया और वाहनों को किनारे कर मार्ग पर यातायात सुचारु कराया. इससे पहले हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा. फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









