
यमन की राष्ट्रपति परिषद ने PM माईन को बर्खास्त, सऊदी अरब का करीबी यह नेता बना नया प्रधानमंत्री
AajTak
करीब एक दशक से चले रहे इस गृह युद्ध ने पहले से ही सबसे गरीब अरब देश यमन को और तबाह कर दिया है. हूती लड़ाकों और नागरिकों सहित 150,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. हाल के महीनों में, हूती और सऊदी अरब के बीच बातचीत हुई है, जिसका मकसद यमन में गृह युद्ध को समाप्त करना है.
यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रपति परिषद (Presidential Council) ने सोमवार को एक अप्रत्याशित कदम में प्रधानमंत्री माईन अब्दुलमलिक सईद को बर्खास्त कर दिया. वह 2018 से यमन के प्रधानमंत्री थे. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के नेतृत्व वाला सैन्य गठबंधन यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को निशाना बना रहा है. यमनी राष्ट्रपति परिषद ने विदेश मंत्री अहमद अवद बिन मुबारक को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया. बिन मुबारक सऊदी अरब के करीबी माने जाते हैं.
राष्ट्रपति परिषद ने इस फेरबदल के पीछे का कारण नहीं बताया. बता दें कि यमन 2014 से ही गृह युद्ध में उलझा हुआ है, जब ईरान समर्थित विद्रोहियों- जिन्हें हूती के नाम से जाना जाता है- ने राजधानी सना और उत्तर के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया था. तब सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने यमन में जारी गृह युद्ध में हस्तक्षेप किया और 2015 से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को सत्ता में बहाल करने की कोशिश करने के लिए विद्रोही गुट हूती से लड़ रहा है.
करीब एक दशक से गृह युद्ध में जल रहा यमन
करीब एक दशक से चले रहे इस गृह युद्ध ने पहले से ही सबसे गरीब अरब देश यमन को और तबाह कर दिया है. हूती लड़ाकों और नागरिकों सहित 150,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. हाल के महीनों में, हूती और सऊदी अरब के बीच बातचीत हुई है, जिसका मकसद यमन में गृह युद्ध को समाप्त करना है. दोनों पक्षों ने कहा कि उन्होंने संघर्ष विराम के लिए सकारात्मक चर्चा की है. हूती-सऊदी वार्ता यमन में जारी संघर्ष का राजनीतिक समाधान खोजने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा रही है.
पिछले साल अक्टूबर में इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से शांति प्रयासों में बाधा आई है. हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में शिपिंग मार्गों पर हमले किए हैं. उनका कहना है कि लाल सागर में उनकी कार्रवाई फिलिस्तीन और हमास के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान की प्रतिक्रिया है. बता दें कि हूती की तरह हमास भी ईरान समर्थित सशस्त्र संगठन है. लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हूती के हमलों ने अमेरिका और ब्रिटेन को यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों पर एयर स्ट्राइक शुरू करने के लिए प्रेरित किया है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








