
म्यांमार से आई महिला ने अंडरगारमेंट में छिपा रखा था सोना... दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ने किया जब्त
AajTak
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर म्यांमार से आई एक महिला ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी. इस दौरान जब कस्टम अधिकारियों की नजर गई तो उन्हें कुछ संदेह हुआ. जब जांच की गई तो पता चला कि महिला ने अंडरगारमेंट्स में सोने की ईंटें छिपा रखी हैं. इसके बाद छह सोने के बार बरामद किए गए, जिनका कुल वजन करीब 997.5 ग्राम था.
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने गोल्ड स्मगलिंग की कोशिश को नाकाम कर दिया. अधिकारियों ने एक महिला यात्री के पास से करीब 997.5 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत बाजार में लाखों में बताई जा रही है. यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई, जब महिला यात्री यांगून (म्यांमार) से फ्लाइट नंबर 8M 620 के जरिए दिल्ली पहुंची थी.
एजेंसी के मुताबिक, महिला हवाई अड्डे के ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी. यह चैनल उन यात्रियों के लिए होता है, जिनके पास कोई प्रतिबंधित या शुल्क योग्य (dutiable) सामान नहीं होता. लेकिन जब अधिकारियों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्हें कुछ संदेह हुआ. इसके बाद उसकी तलाशी ली गई.
जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने महिला की तलाशी (personal search) ली तो सामने आया कि उसने अपने अंडरगारमेंट्स में छह सोने की ईंटें (gold bars) छिपाई हुई थीं. जब इन सोने की ईंटों को निकाला गया, तो उनका कुल वजन 997.5 ग्राम निकला. कस्टम विभाग ने तुरंत इन सोने की ईंटों को जब्त कर लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.
यह भी पढ़ें: '45 दिन दुबई की सोलो ट्रिप, मल्टीपल बिजनेस...', गोल्ड स्मगलिंग केस में रान्या राव को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
अधिकारियों ने बताया कि बरामद किया गया सोना कस्टम्स एक्ट, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है. इस एक्ट के तहत बिना घोषित किए सोने या अन्य मूल्यवान वस्तुओं को देश में लाना या बाहर ले जाना एक गंभीर अपराध माना जाता है. अब इस मामले में आगे की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह महिला किसी तस्करी गिरोह से जुड़ी है या नहीं.
दिल्ली कस्टम्स विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है. अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है. कस्टम्स अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी यात्री विदेशी यात्राओं से लौटते हैं, उन्हें अपने साथ लाए गए कीमती सामान या सोने के बारे में घोषणा (declaration) करनी चाहिए. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









