
'मौसम हमें चुनौती दे रहा है...', उत्तराखंड टनल हादसे पर पीएम मोदी ने देश से की ये अपील
AajTak
हैदराबाद में पीएम मोदी ने कहा, फंसे हुए श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. आज जब हम भगवान से प्रार्थना करते हैं और मानवता के कल्याण की बात करते हैं तो हमें अपनी प्रार्थना में उन श्रमिक भाइयों को भी शामिल करना चाहिए जो उत्तराखंड की एक सुरंग में फंसे हुए हैं.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पिछले 16 दिनों से मजदूर फंसे हुए हैं. सरकार मजदूरों को उस सुरंग से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तो चला रही है. लेकिन अब तक उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका है. विशेषज्ञों की निगरानी में मजदूरों को वहां से निकालने के लिए हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल ड्रिलिंग हो रही है. इस बीच हैदराबाद की एक रैली में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि उन मजदूरों के लिए प्रार्थना करें.
हैदराबाद में पीएम मोदी ने कहा, फंसे हुए श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. आज जब हम भगवान से प्रार्थना करते हैं और मानवता के कल्याण की बात करते हैं तो हमें अपनी प्रार्थना में उन श्रमिक भाइयों को भी शामिल करना चाहिए जो उत्तराखंड की एक सुरंग में फंसे हुए हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा, सरकार और सभी एजेंसियां मिलकर उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं. हालांकि, हमें इस रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरी सावधानी के साथ पूरा करने की जरूरत है. इस ऑपरेशन में प्रकृति हमें चुनौती दे रही है, लेकिन हम मजबूती से खड़े हैं.
12 नवंबर को हुआ था सुरंग हादसा
आपको बता दें कि 12 नवंबर 2023 को सिल्कयारा से बारकोट तक निर्माणाधीन सुरंग में 60 मीटर हिस्से में मलबा गिरने से सुरंग ढह गई. फंसे हुए 41 मजदूरों को बचाने के लिए राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा तत्काल संसाधन जुटाए गए. पांच एजेंसियों- ओएनजीसी, एसजेवीएनएल, आरवीएनएल, एनएचआईडीसीएल और टीएचडीसीएल को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो परिचालन दक्षता के लिए सामयिक कार्य समायोजन के साथ मिलकर काम कर रही हैं.
श्रमिकों को लगातार भेजा जा रहा खाना

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











