
मौसम से कहीं राहत, कहीं आफत... दिल्ली-NCR में शिमला-मनाली जैसी ठंड, बर्फ से ढके पहाड़ों पर गाड़ियों का महाजाम
AajTak
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार सुबह से 2 से 3 सीएम बारिश दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा बारिश सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच हुई. दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस में सबसे ज्यादा बारिश 2.7 सेमी सुबह 8.30 बजे से 2.30 बजे के बीच हुई. इस बारिश ने नए साल के जश्न से पहले गलन और ठिठुरन वाली ठंड बढ़ा दी है.
उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है. पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में बेमौसम बरसात ने ठिठुरन बढ़ा दी है. शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से पारा लुढ़क गया. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश के बाद ठंड में और इज़ाफा होगा. दिल्ली के निवासियों को आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का सामाना करना पड़ सकता है. वहीं पहाड़ों पर भारी बर्फबारी अब मुसीबत बनने लगी है जिसके देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. ठंड और बर्फ के बीच सैलानी कई किमी लंबे जाम में फंसे हुए नजर आ रहे हैं.
दिल्ली-एनसीआर में बेमौसम बारिश
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार सुबह से 2 से 3 सीएम बारिश दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा बारिश सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच हुई. दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस में सबसे ज्यादा बारिश 2.7 सेमी सुबह 8.30 बजे से 2.30 बजे के बीच हुई. इस बारिश ने नए साल के जश्न से पहले गलन और ठिठुरन वाली ठंड बढ़ा दी है. नए साल पर 20 हजार और पर्यटक पहुंचेंगे मनाली
हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन मनाली ने एक बार फिर सर्दियों की चादर ओढ़ ली है क्योंकि ताजा बर्फबारी ने शहर के ऊपरी हिस्सों को ढक दिया है. लाहौल स्पीति और मनाली के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई, जो 27 दिसंबर को शुरू हुई, जिससे सोलंग घाटी, रोहतांग दर्रा और अटल सुरंग जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल नए साल के जश्न से ठीक पहले एक 'विंटर वंडरलैंड' में बदल गए.
पर्यटक बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं. क्रिसमस के बाद इस क्षेत्र में और भी अधिक पर्यटक आते हैं. पिछले एक हफ्ते में, लगभग 10,000 गाड़ियां मनाली पहुंचे हैं, और 90 फीसदी सीटें पहले ही भर चुकी हैं. 30,000 से अधिक पर्यटक वर्तमान में बर्फ से ढकी पहाड़ियों का आनंद ले रहे हैं. उम्मीद है कि नए साल के जश्न के लिए 20,000 पर्यटक और यहां आएंगे.
प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









