
मौसम: उत्तर भारत में गर्मी और हीटवेव से राहत, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में 4 मई तक बारिश का अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, देशभर के कई राज्यों में 4 मई तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में बारिश का अलर्ट है. 4 मई के बाद बारिश की गतिविधियां कम होंगी.
देशभर में मौसम के मिजाज में फिर बदलाव देखा जा रहा है. बीते दो दिन में कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश के चलते मौसम सुहावना है. हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 4 मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है. कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी तूफान का अलर्ट भी है.
दिल्ली और लखनऊ में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के चलते उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. अधिकतम तापमान भी औसत से नीचे दर्ज किया जा रहा है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री दर्ज किया जा रहा है. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मध्य प्रदेश 01-03 मई के दौरान बारिश की भारी गतिविधियां दर्ज की जा सकती है. 4 मई के बाद ही बारिश की स्थिति में कुछ कमी आएगी.
1) The thunderstorm activity over most parts of the country is likely to continue till 3rd May and reduce significantly thereafter from 4th May. 2) Widespread rainfall with thunderstorm/hailstorm activity and isolated heavy rainfall likely over:
कैसी है मौसम की स्थिति

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







