
मौत सामने देखकर चली गई जान, सख्त कानून ने मुर्दा जिस्म को लगा दी फांसी
AajTak
ईरान से फांसी की एक दिल दहलानेवाली खबर आई है. दुनिया का ये शायद पहला ऐसा मामला होगा, जब फांसी के तख्ते पर चढ़ने से पहले फांसी पानेवाली की दहशत से मौत हो गई हो. लेकिन उसकी मौत के बाद भी कानून के नाम पर उसकी लाश को फांसी के फंदे पर लटकाया जाए. ईरान में ये सचमुच में हुआ.
शबनम की फांसी को लेकर चर्चा जोरों पर है. सच्चाई ये है कि फिलहाल शबनम की फांसी दूर-दूर तक होती नजर नहीं आ रही है. इसकी वजह है सलीम. सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के मुताबिक एक ही जुर्म में अगर एक से ज्यादा लोग शामिल हों तो दोनों को सजा अलग-अलग नहीं दी जा सकती. यहीं मामला फंसा हुआ है. देश में इस वक्त शबनम की फांसी के चर्चे हैं. चर्चा इस बात की भी है कि क्या शबनम फांसी पर चढ़नेवाली देश की पहली महिला होगी? इन चर्चाओं के साथ एक सवाल भी है कि अगर शबनम को फांसी होगी, तो कब होगी? वहीं ईरान से फांसी की एक दिल दहलानेवाली खबर आई है. दुनिया का ये शायद पहला ऐसा मामला होगा, जब फांसी के तख्ते पर चढ़ने से पहले फांसी पानेवाली की दहशत से मौत हो जाए. लेकिन उसकी मौत के बाद भी कानून के नाम पर उसकी लाश को फांसी के फंदे पर लटकाया जाए. लेकिन ईरान में ये सचमुच में हुआ.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








