
मौत के 53 साल बाद मिला अहम सुराग! बक्से में मिली थी महिला की लाश
AajTak
बड़े से बड़े अपराध कई बार अनसुलझे रह जाते हैं. लेकिन बीते दिनों फ्लोरिडा की पुलिस ने एक ऐसी महिला के बारे में सुराग ढूंढ निकाला जिसकी हत्या लगभग 53 साल पहले हो गई थी. केस में डिटेक्टिव्स का बड़ा योगादान रहा.
कई बार हत्या के केस अनसुलझे रह जाते हैं. ये 5, 10 या 12 सालों तक लटके रहने के बाद अक्सर बंद भी कर दिए जाते हैं. लेकिन एक केस ऐसा है जहां विक्टिम के बारे में ही जानकारी लगने में 53 साल लग गए. लगभग 53 साल पहले फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में पुलिस को एक ट्रंक (लोहे के बक्से) के अंदर एक महिला की लाश मिली थी. इस महिला के बारे में तब कुछ भी पता नहीं लग सका था.
बक्से में मिली थी महिला की लाश
सेंट पीटर्सबर्ग पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से शेयर किए गए फेसबुक पोस्ट के अनुसार- साल 1969 के 31 अक्टूबर को पुलिस को एक ट्रंक में एक महिला का लाश बरामद हुई थी. ये लाश बड़ी प्लास्टिक में थी और महिला को गंभीर चोटें लगी हुई थीं. उसका गला एक वेस्टर्न स्टाइट की टाई से घोंटा गया था. उसने पजामा और टॉप पहना हुआ था.
2010 में फिर खोदी गई कब्र
अब इस महिला की पहचान के लिए साल 2010 में केस एक बार फिर खोला गया. इसके लिए महिला का कब्र खोदकर उसके दांत और हड्डियों के सैंपल लिए गए. लेकिन अधिकारियों ने बताया कि ये सैंपल इतने अधिक पुराने थे कि इनसे महिला का पहचान कर पाना नामुमकिन था. पूरे साल इसके लिए कोशिश की जाती रही लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इस दौरान इस महिला की कहानी को 'ट्रंक लेडी' नाम से टीवी शो में दिखाया गया.
53 साल बाद हुई मृत महिला की पहचान

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










