
मौत के हफ्तेभर बाद नसरल्लाह का जनाजा, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के शामिल होने की अटकलें
AajTak
नसरल्लाह के जनाजे में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के शामिल होने की अटकलें भी हैं. लेकिन इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है. साथ ही अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि नसरल्लाह का जनाजा कहां और कितने बजे निकाला जाएगा.
लेबनान में इजरायल के हमले में हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत से ईरान भड़का हुआ है. नसरल्लाह की मौत का बदला लेने के लिए ईरान ने इजरायल पर निशाना साधते हुए 180 से ज्यादा मिसाइलें दागी. अब खबर है कि शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है, जिसमें भारी भीड़ उमड़ने का अंदेशा है.
नसरल्लाह के जनाजे में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के शामिल होने की अटकलें भी हैं. खामेनेई जुमे की नमाज में शामिल होंगे. इस वजह से कहा जा रहा है कि वह जुमे की नमाज से पहले नसरल्लाह के जनाजे में शामिल हो सकते हैं. लेकिन इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है. साथ ही अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि नसरल्लाह का जनाजा कहां और कितने बजे निकाला जाएगा.
खामेनेई ने नसरल्लाह को ईरान आने की दी थी नसीहत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने लेबनान में इजरायली हमले से पहले नसरल्लाह को लेबनान से भाग जाने की चेतावनी दी थी.
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई ने 17 सितंबर के पेजर हमले के बाद नसरल्लाह को मैसेज भिजवाया था कि उन्हें (नसरल्लाह) अब ईरान आ जाना चाहिए. खामेनेई ने कहा था कि हिज्बुल्लाह के भीतर ही इजराइली एजेंट हैं और वह उन्हें मारने की योजना बना रहे हैं.
नसरल्लाह ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के टॉप कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अब्बास निलफोरुशन को हिजबुल्लाह चीफ को बेरूत जाकर यह मैसेज देने को कहा था. इजराइली हमले में उनकी भी मौत हो गई थी. वह उस वक्त नसरल्लाह के ही साथ था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











