
मौत के बाद भी महिलाओं से रेप, यहां बेटियों की कब्र पर ताला लगा रहे माता-पिता
AajTak
महिलाओं के साथ मौत के बाद भी दरिंदगी के मामले तेजी से बढ़ते देख अब उनकी कब्रों पर ताले लगाए जा रहे हैं. इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. इससे जुड़े कई पोस्ट सोशल मीडिया पर किए गए हैं.
दुनिया में कई मुल्कों में अभी भी महिलाओं के साथ दरिंदगी थम नहीं रही है. इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जो मानवता को शर्मसार कर रही है. मामला पाकिस्तान का है. यहां महिलाएं मरने के बाद भी सुरक्षित नहीं हैं. उनके शवों के साथ दरिंदगी हो रही है, जिसके चलते उनकी मौत के बाद कब्र पर भी ताला लगाना पड़ रहा है.
पाकिस्तान में अपनी बेटियों की मौत के बाद लोग उनकी कब्र पर ताले लगाने को मजबूर हैं. यहां मृत महिलाओं के साथ रेप के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस मुद्दे को उठाया है. इनमें कार्यकर्ता और लेखक हैरिस सुल्तान शामिल हैं. उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस मामले की जानकारी दी.
पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
उन्होंने 'द कर्स ऑफ गॉड, वाय आई लेफ्ट इस्लाम' नाम से एक किताब लिखी है. हैरिस ने बताया है कि उन्होंने इस्लाम क्यों छोड़ा. अब इस घिनौनी घटना के लिए उन्होंने कट्टर इस्लामी विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया है.
Pakistan has created such a horny, sexually frustrated society that people are now putting padlocks on the graves of their daughters to prevent them from getting raped. When you link the burqa with rape, it follows you to the grave. pic.twitter.com/THrRO1y6ok

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












