
मौत के बाद ऐसा क्या पाना चाहते हैं इस देश के पुरुष? कर रहे सिर्फ एक दिन की शादी
AajTak
यहां पुरुष दर्जनों रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में एक दिन तक चलने वाली शादियां कर रहे हैं. इन्हें 'वन-डे मैरेजिस' नाम दिया गया है.
ये शादियां दिखने में आम शादियों जैसी होती हैं. दुल्हन होती है, दूल्हा होता है और रस्में होती हैं. लेकिन ये चलती सिर्फ एक दिन हैं. इसमें दुल्हन को भी एक दिन की पत्नी बनने के पैसे मिलते हैं. वजह ये है कि पुरुष ऐसा अपने लिए करते हैं. ताकि मौत के बाद जो वो चाहते हैं, वो उन्हें मिल सके. ऐसा चीन में हो रहा है. यहां लोग दर्जनों रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में एक दिन तक चलने वाली शादियां कर रहे हैं. इन्हें 'वन-डे मैरेजिस' नाम दिया गया है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ये चीन के हुबेई प्रांत में काफी प्रचलित हैं. यहां सिंगल पुरुष मौत के बाद अपनी पैतृत कब्रों में दफन होने की चाहत लेकर ऐसा कर रहे हैं. यहां के कुछ इलाकों में ऐसी मान्यता है कि जिस पुरुष की शादी नहीं होती, वो guanggun होता है. उसे पैतृत हॉल या पारिवारिक कब्रगाह में दफन नहीं किया जा सकता. साथ ही परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी पुरुष सिंगल रह सकते हैं.
मौत के बाद क्या मिलता है?
ऐसा माना जाता है कि जिन पुरुषों को पैतृक कब्र में दफन करने की अनुमति होती है, उनकी देखभाल परिवार की अगली पीढ़ी करती है और वे कागज के पैसों से लेकर अन्य वस्तुओं का आनंद ले सकते हैं. इस तरह की शादियों को कराने वाली वु नामक महिला का इसी का बिजनेस है. उनका कहना है कि उनके पास कई प्रोफेशनल दुल्हन उपलब्ध हैं.
कितना पैसा लेती हैं दुल्हन?
वु पुरुषों को दुल्हन देने के बदले किराए के तौर पर 41 हजार रुपये लेती हैं और करीब 11 हजार रुपये अपनी फीस लेती हैं. शादी के बाद पुरुष अपनी एक दिन की दुल्हन के साथ पैतृत कब्र जाता है, ताकि पूर्वजों को मालूम हो सके कि वो शादीशुदा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











