
मौत का खेल! स्टंटबाजी के चक्कर में सीट से फिसली लड़की, चलते टायर पर गिरी और...
AajTak
कोलकाता के एक बाइक सवार के खतरनाक स्टंट का वीडियो, जिसने महिला सवार की जान को खतरे में डाल दिया, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
सोशल मीडिया पर हर दिन बाइक से स्टंट करने के वीडियो वायरल होते हैं. ये स्टंट कई बार जान को जोखिम में डालने वाले होते हैं, लेकिन व्यूज पाने की चाह में लोग ऐसा करने से नहीं हिचकिचाते.
सोचिए, अगर ऐसे वीडियो में कोई अपनी ही नहीं, बल्कि किसी और की भी जिंदगी को खतरे में डाल दे, तो क्या हो सकता है?सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बेखौफ अंदाज में सड़क पर स्टंट करता हुआ दिख रहा है.
यह वीडियो, जिसे सयान अचार्जी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है की एक बाइक सवार बाइक के अगले पहिये को जमीन से ऊपर उठाने की कोशिश में था. हालांकि, यह स्टंट बुरी तरह से नाकामयाब हो गया. जब पीछे बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया. बड़ा हादसा होते-होते बच गया.
देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है की जैसे लड़के ने बाइक का अगला पहिया हवा में उठाया, उसके बाद लड़की का बैलेंस बिगड़ गया. और वो फिसल कर गाड़ी के पहिए पर जा गिरी. लड़के ने फौरन ब्रेक लगाई. वीडियो में आगे है की महिला डर के मारे चीख रही थी और खुद को बचाने की कोशिश कर रही थी. उसकी चीख सुनकर बाइक सवार ने तुरंत बाइक रोक दी. गनीमत रही कि महिला तेज रफ्तार बाइक से गिरने से बच गई और हादसा टल गया.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












