
मौत का इंतजार… इजरायली हमले के बाद परिजनों के शव की पहचान के लिए गाजा में लोग बांध रहे धागे
AajTak
इजरायल और हमास युद्ध के बीच गाजा पट्टी के लोग इतने सहमे हुए हैं कि वो मौत का इंतजार कर रहे हैं. दरअसल उन्होंने ऐसा मंजर देखा है कि मिसाइल अटैक में लोगों की ऐसी हालत हो रही है कि उन्हें पहचानना मुश्किल है. इसी को देखते हुए वो एक-दूसरे को नीला धागा बांध रहे हैं ताकि ऐसी स्थिति में आसानी से पहचाना जा सके.
हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को बर्बर हमला कर इजरायल के लोगों को कभी न भूलने वाले घाव दिए थे. अब 19 दिनों में इजरायल के सैनिक गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों को निशाना बनाते हुए 7 हजार से ज्यादा बम बरसा चुका है. जाहिर है इसकी जद में आम लोग भी आ रहे हैं. परिजनों को खोने के बाद वे गम में हैं, लेकिन बेबस हैं.
अब उन्हें भी मौत का इंतजार है. पता नहीं कब इजरायल का हमला हो और इसकी जद में आम लोग और उनका परिवार आ जाए. बम गिरने के बाद शरीर के परखच्चे उड़ जाते हैं और कई बार तो शवों की शिनाख्त भी नहीं हो पाती है. लिहाजा, गाजा में माता-पिता अपने बच्चों के हाथों में धागे बांध रहे हैं.
इजरायल के खिलाफ बड़ी साजिश! जंग के बीच लेबनान में मिले हिज्बुल्ला, हमास और इस्लामिक जिहाद के टॉप कमांडर्स
माता पिता का कहना है कि इजरायल हमले कर रहा है. अगर हमें या हमारे बच्चों को कुछ हो जाता है, तो हम धागे से अपने परिवार से सदस्यों के शवों को पहचान सकते हैं.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में बताया कि रिफ्यूजी कैंप में रहने वाले लोगों ने अपने-अपने परिजनों के हाथों में नीले धागे हैं. न्यूज एजेंसी से बात करते हुए लोग भावुक भी हो गए हैं और इस दौरान उन्होंने बताया कि वो किन परिस्थितियों में कैंप में रह रहे हैं, जहां एक ही घर के 4-6 लोगों को छोटे-छोटे तंबू में रहना पड़ रहा है.
जहां से निकल रहे गोले-रॉकेट-मिसाइल, वहीं बम गिरा रहा इजरायल... 7 Video में देखें सीरिया से जेनिन तक कैसे बरपा कहर

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








