
मोहाली MMS कांड: आरोपी MBA छात्रा फौजी को भी कर रही थी डेट, यूं हुई थी दोस्ती
AajTak
पंजाब की प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वीडियो कांड में पुलिस ने चौथे आरोपी सेना के जवान को भी गिरफ्तार कर लिया है. सेना के जवान को अरुणाचल प्रदेश से शनिवार को पकड़ा गया. जांच में पता चला है कि आरोपी एमबीए छात्रा जवान को भी डेट कर रही थी. फिलहाल पुलिस जवान के मोबाइल को जब्त कर जांच में जुटी है.
चंडीगढ़ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को बीते दिनों गिरफ्तार किया था. पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि सेना, असम और अरुणाचल पुलिस के सहयोग से अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया. आरोपी संजीव ने कथित तौर पर मोहाली पुलिस को बताया कि वह एमबीए छात्रा के संपर्क में था.
सूत्रों के अनुसार, आरोपी सेना के जवान का छात्रा से सोशल मीडिया पर संपर्क हुआ था. इसके बाद दोनों ने नंबर शेयर किए. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छात्रा ने संजीव सिंह को वीडियो भेजे थे या नहीं. पुलिस ने संजीव के कब्जे से मोबाइल जब्त किया है, जिसकी जांच चल रही है. सेना के जवान ने मोहाली पुलिस को बताया कि उसे एमबीए छात्रा से प्यार था.
बता दें कि इस मामले में पुलिस आरोपी छात्रा समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस को तीनों आरोपियों यानी MBA की छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा से शुरुआती पूछताछ में कई तथ्य पता चलें हैं. इसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है.
सेना के जवान ने छात्रा के मोबाइल पर किए थे मैसेज
जब एमबीए की छात्रा का मोबाइल लेकर हॉस्टल मैनेजर ने पूछताछ की थी, तो उस समय कोई लगातार मैसेज कर रहा था. इसके बाद जांच करने पर वॉट्सएप चैट से पता चला कि वह मैसेज संजीव सिंह के थे. वह कथिततौर पर वीडियो और तस्वीरें भेजने के लिए छात्रा से कह रहा था.
चैट ट्रांसक्रिप्ट से पता चला कि फोटो या वीडियो भेजने के लिए लड़की पर दबाव बनाया जा रहा था. उसने संजीव को यह भी बताया था कि वह फोटो और वीडियो बनाते हुए हॉस्टल में पकड़ी गई है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











