
'मोहम्मदपुर गांव का नाम हो गया माधवपुरम', दिल्ली बीजेपी ने कर दिया नामकरण
AajTak
मोहम्मदपुर गांव के नाम को लेकर अब नई राजनीति शुरू हो गई है. दिल्ली बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता मोहम्मदपुर गांव पहुंचे और वहां माधवपुरम नाम का नया बोर्ड लगा दिया. उन्होंने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि मुगलों के वक्त जिस तरह हिंदू नाम को बदलकर मुस्लिम नाम दिए गए थे उन्हें दोबारा सही करने को लेकर दिल्ली सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही.
साउथ दिल्ली में भीकाजी कामा प्लेस के नजदीक मोहम्मदपुर गांव के नाम को लेकर राजनीति जोरों-शोरों से शुरू हो गई है. स्थानीय निगम पार्षद भगत सिंह टोकस मोहम्मदपुर गांव के नाम को बदलकर माधवपुरम रखने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे थे. एमसीडी द्वारा इस नाम को मान्यता भी दे दी गई. लेकिन फाइल दिल्ली सरकार के खेमे में जाकर अटक गई है. ऐसे में नाम को लेकर राजनीति को एक नया रूप देने के लिए दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष खुद मोहम्मदपुर गांव पहुंचे और माधवपुरम नाम से नया बोर्ड लगा दिया.
कुल मिलाकर मोहम्मदपुर और माधवपुरम को लेकर अलग असमंजस जैसी स्थिति बन गई है. बता दें, मोहम्मदपुर गांव दक्षिणी दिल्ली की बेहद पुराने गांव में से एक है. जब दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता मोहम्मदपुर गांव पहुंचे तो पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने गांव में नया माधवपुरम नाम का नया बोर्ड लगा दिया.
'40 गांव ऐसे जिनका नाम मुगलों ने बदला' मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोग यह मान चुके हैं इस गांव का नाम अब माधवपुरम हो गया है. जबकि आधिकारिक और कागजी तौर पर अभी माधवपुरम नाम होना बाकी है. आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि मुगलों के वक्त जिस तरह हिंदू नाम को बदलकर मुस्लिम नाम दिए गए थे उन्हें दोबारा सही करने को लेकर दिल्ली सरकार कोई भी प्रयास नहीं कर रही है.
आदेश गुप्ता ने बताया मोहम्मदपुर के बाद अभी दिल्ली के 40 गांव ऐसे हैं जिनका मुगलों के जमाने में बदला गया था और अब उन्हें सुधार कर नया नाम दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इन 40 गांवों में हुमायूंपुर, युसूफ सराय, मसूदपुर, जमरूदपुर, बेगमपुर, सैदुल अजाब, फतेहपुर बेरी, हौज खास और शेख सराय जैसे कुछ नाम शामिल हैं.
(इनपुट: अमरदीप कुमार)

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









