
'मोहब्बत की दुकान नहीं, नफरत का शॉपिंग मॉल खोल रखा है', राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का पलटवार
AajTak
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कहना है कि जब भी भारत कोई नया रिकॉर्ड बनाता है, कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को भारत का गौरव पचता नहीं है. एक तरफ वह सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, हिंदुओं और मुस्लिमों को बांटने की बातें करते हैं. दूसरी तरफ वे कहते हैं कि वे मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं. आपने नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोला हुआ है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान की बात करते रहते हैं लेकिन अब उनके इसी बयान पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है. नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस ने नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोल दिया है.
नड्डा ने राहुल गांधी पर हिंदुओं और मुस्लिमों को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कोई मोहब्बत की दुकान नहीं चला रही है. उन्होंने कहा कि जब भी भारत कोई नया रिकॉर्ड बनाता है, कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को भारत का गौरव पचता नहीं है. एक तरफ वह सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, हिंदुओं और मुस्लिमों को बांटने की बातें करते हैं. दूसरी तरफ वे कहते हैं कि वे मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं. आपने नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोला हुआ है.
इस दौरान नड्डा ने कहा कि 2014 से पहले के दौर और 2014 के बाद के दौर में जमीन-आसमान अंतर है. लोगों का मानना था कि कुछ भी नहीं बदलेगा और भ्रष्टाचार सब जगह होगा, हम सुधरने वाले नहीं हैं, यह देश की मानसिकता बन गई थी. हमारे देश की गिनती भ्रष्ट देशों में होती थी. कोई नेतृत्व, इरादा या नीति नहीं थी. हालांकि लोगों ने भाजपा को वोट दिया और 2014 में भारत को एक ऐसा नेतृत्व मिला जो भारत को आगे बढ़ा रहा है.
नड्डा ने मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर लिखी गई एक किताब के विमोचन पर यह बातें कही. उन्होंने केके उपाध्याय और शिवानंद द्रिवेदी की संपादित पुस्तक 'अमृतकाल की ओर' का विमोचन किया.
बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया था. वह इस दौरान अपनी सभाओं में भी 'नफरत के शहर में, मोहब्बत की दुकान' का जिक्र करते रहे हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











