
'मोहब्बतनामा नहीं... मजबूरी', PM मोदी को शहबाज शरीफ की बधाई पर क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
AajTak
पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पीएम मोदी को बधाई दी. लेकिन अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगलने का काम किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी जीत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बधाई दी. लेकिन बधाई देने के कुछ समय बाद ही पाकिस्तान अपने पुराने तेवर में आ गया है. अब शहबाज की बधाई को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि बधाई संदेश को 'प्यार का पैगाम' न समझा जाए बल्कि कूटनीतिक मजबूरी के चलते पीएम मोदी को बधाई दी गई है.
पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो न्यूज के प्रोग्राम कैपिटल टॉक में बोलते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'ये संदेश एक औपचारिक संदेश होता है...कूटनीतिक मजबूरी होती है... हमने कौन सा उन्हें (पीएम मोदी को) मोहब्बतनामा लिख दिया है.'
ख्वाजा आसिफ ने जहर उगलते हुए कहा, 'पाकिस्तान ये कभी नहीं भूलेगा कि मोदी भारत के मुसलमानों के कातिल हैं. उनका तो पूरा राजनीतिक करियर ही मुसलमानों के खिलाफ रहा है. जब शहबाज शरीफ आए थे तब उन्होंने हमें मुबारकबाद दी थी इसलिए भी दे दिया...'
इसी प्रोग्राम में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता गौहर खान ने भी पीएम मोदी को बधाई दिए जाने पर अपनी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, 'मैं मानता हूं कि भारत के साथ हमारा अनुच्छेद 370 का मामला रहेगा. भारत के मुसलमानों ने इस चुनाव में मोदी को रिजेक्ट कर दिया है. उनके अपने लोगों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया...वो अपने दम बहुमत हासिल नहीं कर पाए...बीजेपी को लोगों ने रिजेक्ट किया है. बीजेपी की तरफ से कोई एक मुसलमान चुनकर नहीं आया.'
शहबाज शरीफ ने दी थी मोदी को पीएम बनने की बधाई
लोकसभा चुनाव में बीजेपी इस बार 272 के बहुमत से चूक गई और उसे महज 240 सीटें ही हासिल हुई जिसके बाद उसे एनडीए के सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनानी पड़ी है. रविवार को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दुनियाभर के नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











