
मोसाद ने 10 हजार किलोमीटर दूर ऐसे फेल कर दिया यहूदियों पर अटैक का प्लान, ब्राजील में हुआ एक्शन
AajTak
मोसाद ने यहूदियों पर हमले की योजना बना रहे हिज्बुल्ला से जुड़े आतंकवादियों को नाकाम करने में ब्राजील की मदद की है. ब्राजील की पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों का उद्देश्य ब्राजील में यहूदी समुदाय की इमारतों को निशाना बनाकर हमला करना था.
इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को दुनिया की सबसे खूंखार और बेहतरीन खुफिया एजेंसी माना जाता है. मोसाद भले ही हमास के हमले का अंदाजा लगाने में चूक गई हो लेकिन इसका जासूसी नेटवर्क न केवल इजरायल में बल्कि दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है. उसके जासूस आतंकियों के आकाओं की गतिविधियों के बारे में गहन जानकारी देते हैं और जरूरत पड़ने पर हत्याओं को भी अंजाम देते हैं.
ब्राजील में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम
ताजा मामला ब्राजील से आया है जिसकी दूरी इजरायल से करीब 10 हजार किलोमीटर से अधिक है. यहां मोसाद ने यहूदनियों पर आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है. ब्राजील के प्रधानमंत्री ने खुद इस बात का खुलासा किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील में यहूदी और इजरायली ठिकानों पर हमले करने की योजना बना रहे ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्ला के प्लान को मोसाद की मदद से नाकाम कर दिया गया है.
ब्राजील ने बताया कि उसने यहूदी समुदाय के खिलाफ देश के भीतर संभावित आतंकवादी हमलों को रोक दिया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस के इस ऑपरेशन का उद्देश्य कथित तौर पर "आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे" लोगों का खात्मा करना था और साथ ही ब्राजील में यहूदी समुदाय की इमारतों को निशाना बनाकर "आतंकवादी कृत्यों के लिए ब्राजील के लोगों को भर्ती करने" वाले समूहों को खत्म करना था.
पुलिस ने 11 जगहों पर की रेड
रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने दो अस्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए और मिनस गेरैस, साओ पाउलो और राजधानी ब्रासीलिया सहित 11 स्थानों पर तलाशी ली. पुलिस ने बताया कि आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने या शामिल होने वाले लोगों को लंबी जेल की सजा सहित गंभीर कानूनी दंड का सामना करना पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











