
मोर की आवाज से हुई भोर, दिनभर होती रही मस्ती, कूनो पार्क में ऐसे गुजरा चीतों का इतवार, PHOTOS
AajTak
Kuno National Park: शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए चीतों को खुद लीवर दबा कर बक्से से बाहर निकाला था. इसके बाद रविवार की सुबह कूनो नेशनल पार्क में चीतों ने अंगड़ाई ली. इसी के साथ बाड़े में घूमने के साथ पानी भी पिया. इस दौरान चीतों की घुर्राहट भी सुनाई दी. कूनो में पानी पीते चीते का एक्सक्लूसिव वीडियो देखिए.
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno national park) में लाए गए चीतों की आज पहली भोर (सुबह) हुई. अलसाए चीतों ने रविवार सुबह घुर्राहट की तो कूनो के वन्यप्राणी अलग आवाज को सुनकर सतर्क दिखे. इस दौरान मोर की आवाज के साथ चीतों की गुर्राहट सुनाई देती रही. चीते का बाड़े में पानी पीने का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है. वहीं एक अन्य चीते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
बता दें कि 70 साल बाद चीतों की भारत में वापसी हुई है. चीतों की आवाज कूनो के जंगल के लिए बिल्कुल नई थी. कूनो में सुरक्षा व्यवस्था में लगे विशेषज्ञों ने चीतों की निगरानी करते हुए उनकी विभिन्न हरकतों को कैमरे में कैद कर लिया. इनमें कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
यहां देखें वीडियो
कूनो नेशनल पार्क में 8 अफ्रीकी चीतों को लाया गया है. कूनो में छोड़े जाने के बाद चीतों ने बाड़े का पूरा मुआयना किया और देर शाम सुस्ताने के बाद पानी पिया. रविवार को चीतों की सुबह कूनो नेशनल पार्क में मोर की आवाज सुनकर हुई तो चीतों ने गुर्राहट और कूनो नेशनल पार्क के आसपास पक्षियों के कलरव ने पूरे माहौल को रोमांचित कर दिया.
चीतों की विशेष सुरक्षा में लगे विशेषज्ञों ने चीतों की हर हरकत पर बारीकी से नजर रखी और उन्हें गोश्त दिया, जिसे खाने के बाद चीतों ने अंगड़ाई ली. एक चीते की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वहीं दूसरा चीता बाड़ा नंबर 3 में पानी पीता नजर आया, जिसका वीडियो आजतक के पास है.
चीतों के कुनबे में शामिल दोनों भाई रहे साथ

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











