
मोबाइल की ऐसी लत... टीचर ने फोन छीना तो 15 साल के बच्चे ने कर दिया हमला, Video वायरल
AajTak
School Mobile Phone Ban: स्कूल में एक लड़के से टीचर ने मोबाइल फोन छीन लिया था. जिसके बाद उसने अपने टीचर की ही पिटाई कर दी. इसका वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है. बच्चे के परिवार को स्कूल की तरफ से लेटर भेजा गया है.
बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को मोबाइल फोन की लत लग चुकी है. लेकिन स्कूलों में पढ़ाई के दौरान इसके इस्तेमाल पर बैन है. फिर भी न केवल भारत बल्कि दुनिया के तमाम मुल्कों में बच्चे चोरी छिपे स्कूल में भी फोन इस्तेमाल करते पकड़े जाते हैं.
कई बार तो परीक्षा तक में फोन साथ लेकर चले जाते हैं. कुछ ऐसा ही अमेरिका के ह्यूस्टन में हुआ है. लेकिन मामला तब ज्यादा गड़बड़ा गया, जब बच्चे ने फोन को लेकर अपने टीचर की ही पिटाई कर दी.
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, 15 साल के इस बच्चे ने अपना फोन वापस लेने के लिए टीचर को मुक्का मारा. इसका एक वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें स्टूडेंट टीचर पर जोर से चिल्लाता हुआ अपना फोन मांगता है.
इसके बाद वो टीचर के मुंह पर मुक्का मार देता है. ये मामला ह्यूस्टन के लमार हाई स्कूल का है. बच्चे के परिवार को एक लेटर भेजा गया है. इसमें परिवार से कहा गया है कि इस तरह के व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए प्रशासन कुछ तरीके तलाशने की कोशिश कर रहा है.
टीचर्स फेडरेशन ने जारी किया बयान

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












