
मोबाइल का लालच देकर यौन संबंध बनवाता था दारोगा, लड़कों ने की हत्या
AajTak
पुलिस के मुताबिक, दरोगा मोबाइल फोन देने के नाम पर गांव के लड़कों से अप्राकृतिक यौनाचार/ अप्राकृतिक यौन संबंध बनवाता था. कई बार फोन देने की बात टालने की बात से आरोपी झल्ला गए और अप्राकृतिक यौन संबंध के दबाव से तंग आकर दरोगा की रॉड मारकर हत्या कर दी.
बिहार में समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाने में तैनात दारोगा की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. मामले के खुलासे के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए. पुलिस के मुताबिक, दारोगा मोबाइल फोन देने के नाम पर गांव के लड़कों से अप्राकृतिक यौनाचार/ अप्राकृतिक यौन संबंध बनवाता था. कई बार फोन देने की बात टालने की बात से आरोपी झल्ला गए और अप्राकृतिक यौन संबंध के दबाव से तंग आकर दारोगा की रॉड मारकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि मृतक के मोबाइल सीडीआर के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. इस हत्या की घटना में कुल 4 लोग शामिल थे. पुलिस की दबिश के दौरान एक अभियुक्त फरार होने में सफल रहा. पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि मृतक दारोगा गांव के लड़कों से अप्राकृतिक यौन संबंध बनवाता था. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस कार्य के लिए मृतक दारोगा ने मोबाइल देने का भी वादा किया था. जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन भी दारोगा ने इसी कार्य के लिए उन सभी को खेत में बुलाया था. इसके बाद सभी 4 युवक खेत में गए. जहां दारोगा ने उनसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की बात कही तो अभियुक्तों ने मोबाइल मांगा. इसके बाद दारोगा ने उनसे अगली बार आने के बाद मोबाइल देने की बात कहते हुए युवकों से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की बात कही.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










