
"मोदी है भारत का गहना..." Glasgow में PM के लिए भारतीय समुदाय ने गाया गाना
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलवायु परिवर्तन पर हो रही 26वीं कॉर्पोरेशन ऑफ पार्टीज (COP26) में हिस्सा लेने के लिए ग्लासगो पहुंच गए हैं. पीएम मोदी 1 और 2 नवंबर को दो दिन के दौरे पर ग्लासगो में रहेंगे. इस दौरान सोमवार शाम को पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे. पीएम मोदी जैसे ही ग्लासगो में उतरे, वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने 'मोदी है भारत का गहना' गाना गाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने भीड़ में मौजूद लोगों के साथ बातचीत भी की. देखिए ये वीडियो.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












