
मोदी स्टेडियम पर बोले CM बघेल, जल्दी पूर्व पीएम हो जाएगें नरेंद्र मोदी, अटल चौक की दिलाई याद
AajTak
मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम करने के मुद्दे पर सीएम बघेल ने कहा कि यह बीजेपी की परंपरा रही है. जब अटल जी (अटल बिहारी वाजपेयी) जीवित थे तो अटल चौक उनके नाम पर बनाया गया था. जिसके बाद वह पीएम नहीं रहे लेकिन छत्तीसगढ़ में उनके नाम पर अटल चौक अब भी है. यह इस बात की निशानी है कि मोदी जी भी जल्द ही अटल जी की तरह पूर्व प्रधानमंत्री हो जाएंगे.
गुजरात के मोटेरा स्टेडियम को पीएम नरेंद्र मोदी ने नाम पर किए जाने को लेकर विपक्ष का हमला रुकता नजर नहीं आ रहा है. कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के हमले के बाद अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने इसे पीएम मोदी की कुर्सी जल्दी जाने का लक्षण बताया है. मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम करने के मुद्दे पर सीएम बघेल ने कहा कि यह बीजेपी की परंपरा रही है. जब अटल जी (अटल बिहारी वाजपेयी) जीवित थे तो अटल चौक उनके नाम पर बनाया गया था. जिसके बाद वह पीएम नहीं रहे लेकिन छत्तीसगढ़ में उनके नाम पर अटल चौक अब भी है. यह इस बात की निशानी है कि मोदी जी भी जल्द ही अटल जी की तरह पूर्व प्रधानमंत्री हो जाएंगे.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











