
मोदी सरकार ने टीकाकरण से 1.11 लाख करोड़ रुपये की मुनाफ़ाखोरी की अनुमति दी: कांग्रेस
The Wire
कांग्रेस महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया 35,350 करोड़ रुपये और भारत बायोटेक 75,750 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा बनाएंगे. सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीका राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगा. वहीं भारत बायोटेक का टीका कोवैक्सीन प्रति खुराक राज्यों को 600 रुपये और निजी अस्पतालों को 1200 रुपये में मिलेगा.
पार्टी महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि सरकार ने गरीबों और युवाओं को मुफ्त टीका उपलब्ध कराने की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है. Vaccine Profiteering must end! Serum Institute of India will make Rs.35,350 crores & Bharat Biotech will make Rs.75750 crores. Simple question is: is this brazen profiteering permitted in these times of pandemic from our citizens who are crying for help, who are crying for oxygen?: Shri @rssurjewala pic.twitter.com/X11eP9ALha क्या कोरोना की इस लड़ाई में भारत सरकार टीका बनाने वाली कंपनियों को 1 लाख 11 हजार करोड़ रुपए का मुनाफा कमा देश के लोगों को हराने की कोशिश कर रही है? क्या भारत सरकार ये नहीं जानती कि हमारे यहां 2011 की जनगणना में 28% जनसंख्या एससी-एसटी है, हमारे देश में 81.35 करोड़ लोग खाद्य सुरक्षा अधिनियम में राशन प्राप्त करने के योग्य हैं। ऐसे में ये गरीब लोग टीके के महंगे मूल्य को कैसे वहन कर पायेंगे: श्री @rssurjewala pic.twitter.com/AvUsYF6ihi 5/5Dear Dr. Harsh Vardhan ji, चर्चा बहुत हो चुकी। Shroud the truthDeny oxygen shortageUnderreport deaths One Nation, Five Vaccine Prices is unacceptable!! — Congress (@INCIndia) April 26, 2021 क्या ये हमारे प्रजातंत्र के समानता और समतामूलक सिद्धांतों के अनुरूप है? — Congress (@INCIndia) April 26, 2021 Pl answer-:5. Why can’t Modi Govt negotiate ‘one price’ for #vaccine for the entire country, irrespective of who is purchasing it? देशवासियों को वैक्सीन मुफ़्त मिलनी चाहिए- बात ख़त्म। GOI is doing everything… Is Modi Govt complicit in vaccine profiteering of ₹1,11,100 Cr? कुछ सवाल, जिनका प्रधानमंत्री जी को जवाब देना चाहिए👇🏼 pic.twitter.com/XUvLo5e82G 6. Is it not GOI’s responsibility to provide free vaccine to all? Why free vaccine in Bihar & Bengal, not in India? https://t.co/FQFdU3HOeD मत बनाओ भारत को भाजपा system का victim! …to save his fake image! pic.twitter.com/AfizkPPGGG Our Statement -: pic.twitter.com/EgujbkF0us उन्होंने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘इस तरह से टीके को लेकर सरेआम मुनाफाखोरी की अनुमति कैसे दी जा सकती है? महामारी के समय मोदी सरकार मुनाफाखोरी में शामिल क्यों है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए.’ — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 26, 2021 — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 25, 2021 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 26, 2021 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 25, 2021
योगी आदित्यनाथ की पहचान भारत के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर इस वजह से विशेष रही कि उन्होंने एक अभियान चलाकर नफ़रती भाषण और नफ़रती अपराधों के सभी आरोपियों को बरी कर दिया- और इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने ख़ुद से ही की. वे देश के सबसे ज़्यादा ध्रुवीकरण करने वाले, लेकिन साथ ही बेहद लोकप्रिय कट्टरपंथी हिंदुत्ववादी नेताओं में से एक हैं.

महाराष्ट्र के एक स्वयंभू ‘धर्मगुरु’ अशोक खरात को पुलिस ने नासिक से गिरफ़्तार किया है. उन पर एक 35 वर्षीय महिला के साथ तीन साल तक बार-बार रेप करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है. हाल ही में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा उनके पैर धोने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उनका विरोध तेज़ हो गया था.

एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उड़ानों में कम से कम 60% सीटों के चयन के लिए कोई शुल्क न लेने के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है. समूह का कहना है कि इस कदम से एयलाइंस को हवाई किराए बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा.

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.



