
मोदी सरकार के इस कदम पर क्यों भड़का अजरबैजान, कहा- आग में घी डाल रहा है भारत
AajTak
आर्मीनिया-अजरबैजान में जारी विवाद के बीच भारत और फ्रांस ने हाल ही में आर्मीनिया के साथ हथियारों की बड़ी डील की है. भारत और फ्रांस के इस कदम पर अजरबैजान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आर्मीनिया को हथियार सप्लाई करने वाले देश आग में घी डालने का काम कर रहे हैं.
अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने आर्मनिया को लेकर भारत और फ्रांस पर हमला बोला है. अलीयेव ने भारत और फ्रांस पर निशाना साधते हुए कहा है कि आर्मीनिया को हथियार सप्लाई करने वाले देश आग में घी डालने का काम कर रहे हैं. दरअसल, नागोर्नो-काराबाख इलाके को लेकर अजरबैजान से जारी विवाद के बीच आर्मीनिया ने हाल ही में भारत और फ्रांस के साथ हथियारों की बड़ी डील की है.
अजरबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस के दौरान आर्मीनिया और अजरबैजान में जारी विवाद को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए इल्हाम अलीयेव ने कहा, "फ्रांस और भारत जैसे देश आर्मीनिया को हथियारों की सप्लाई कर आग में घी डाल रहे हैं. ये देश आर्मीनिया में भ्रम पैदा कर रहे हैं कि इन हथियारों की बदौलत वो काराबाख को वापस ले सकते हैं."
हाल के कुछ महीनों में आर्मीनिया ने फ्रांस और भारत के साथ एयर डिफेंस सिस्टम और बख्तरबंद वाहनों सहित कई प्रकार के हथियारों की डील की है.
अजरबैजान प्रतिक्रिया देने के लिए बाध्य होगाः अलीयेव
अलीयेव ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत और फ्रांस की ओर से आर्मीनिया को जारी हथियार आपूर्ति से क्षेत्र में एक नया युद्ध शुरू हो सकता है. अगर आर्मीनिया को भारत और फ्रांस से महत्वपूर्ण हथियार (serious installations) मिलना शुरू हो जाता है तो अजरबैजान अपने लोगों की रक्षा करने के लिए प्रतिक्रिया देने के लिए बाध्य होगा.
अक्टूबर 2023 में आर्मीनिया के रक्षा मंत्री सुरेन पापिक्यन और फ्रांस के थेल्स ग्रुप ने एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया था. इस अनुबंध के तहत फ्रांस, आर्मीनिया को तीन GM (Grand Master) 200 रडार देगा. इसके अलावा फ्रांस, आर्मीनिया को कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की डिलीवरी भी करेगा. वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मीनिया भारत से MArG 155 स्व-चालित हॉवित्जर खरीदेगा.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








