
मोदी सरकार की इस पेंशन स्कीम के लिए उमड़े लोग, सालभर में 65 लाख लोग जुड़े!
AajTak
हर किसी को भविष्य की चिंता होती है. खासकर बुढ़ापे में आर्थिक तौर पर किसी पर निर्भर न होना पड़े, इसको लेकर लोग बचत पर फोकस करते हैं, और हर महीने एक छोटी राशि पेंशन स्कीम में डालते हैं. ताकि बुढ़ापे में गुजारे के लिए हर महीने एक निश्चित राशि मिलती रहे.
हर किसी को भविष्य की चिंता होती है. खासकर बुढ़ापे में आर्थिक तौर पर किसी पर निर्भर न होना पड़े, इसको लेकर लोग बचत पर फोकस करते हैं, और हर महीने एक छोटी राशि पेंशन स्कीम में डालते हैं. ताकि बुढ़ापे में गुजारे के लिए हर महीने एक निश्चित राशि मिलती रहे. (Photo: File) दरअसल, पिछले एक साल में पेंशन स्कीम को लेकर लोगों में तेजी से जागरुकता बढ़ी है, इसका सबूत राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) और अटल पेंशन योजना (APY) में तेजी से बढ़ती खाताधारतों की संख्या है. फरवरी- 2021 के अंत तक NPS और अटल पेंशन योजना के खाताधारकों की संख्या 22 फीसदी बढ़कर में 4.15 करोड़ हो गई. (Photo: File) पेंशन क्षेत्र के नियामक पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथारिटी (PFRDA) ने बताया कि फरवरी 2021 तक विभिन्न योजनाओं में खाताधारकों की संख्या फरवरी 2020 के 3.40 करोड़ से बढ़कर 4.15 करोड़ हो गई, जो सालाना आधार पर 21.85 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है. (Photo: File)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












