
मोदी-पुतिन बात करते सामने से गुजर गए, कोने में खड़े टकटकी लगाए देखते रह गए शहबाज शरीफ, VIDEO
AajTak
चीन के तियानजिन में चल रहे एससीओ समिट में प्रधानमंत्री मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आए और आपस में अनौपचारिक बातचीत भी की. वहीं, पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सम्मेलन में काफी अलग-थलग दिखे. एक मौके पर जब मोदी और पुतिन बातचीत करते हुए हॉल से गुजर रहे थे, तब शरीफ कोने में खड़े बस उन्हें देखते रह गए.
चीन में एससीओ समिट का आयोजन हो रहा है. दुनिया की महाशक्तियां इस वक्त तियानजिन शहर में जमा हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को एससीओ के मंच पर एक साथ नजर आए. तीनों को अनौपचारिक रूप से बातचीत करते देखा गया. इस दौरान एक और बड़ा दिलचस्प नजारा दिखा.
चूंकि पाकिस्तान भी एससीओ का हिस्सा है इसलिए पाक पीएम शहबाज शरीफ भी इस सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे हैं. सोमवार को समिट के दूसरे दिन एक वक्त ऐसा आया जब पीएम मोदी और पुतिन एक-दूसरे से बात करते हुए हॉल से गुजर रहे थे. इस दौरान शहबाज शरीफ कोने में हाथ बांधे अलग-थलग खड़े दिखाई दिए. न ही कोई उनसे बात कर रहा था और न ही कोई तवज्जो दे रहा था. वो प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन को हरसत भरी निगाहों से बस देखते रह गए.
'SCO देशों की अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर'
शी जिनपिंग ने एससीओ समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वैश्विक व्यवस्था में 'धौंस और दबाव' जैसी प्रवृत्तियों की आलोचना की. बता दें कि इस शिखर सम्मेलन में व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी समेत 20 से ज्यादा देशों के नेता शिरकत कर रहे हैं. शी जिनपिंग ने एससीओ की बढ़ती वैश्विक आर्थिक भूमिका पर जोर देते हुए बताया कि सदस्य देशों की सम्मिलित अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच चुकी है और चीन का निवेश पहले ही 84 बिलियन डॉलर से अधिक हो चुका है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











