
मोदी परिवार के साथ बीता बचपन, बचपन के दोस्त को आज भी याद करते हैं प्रधानमंत्री, जानें कौन हैं अब्बास रामसदा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्त अब्बास रामसदा का नाम एक बार फिर चर्चा में आया. अब्बास मोदी परिवार के साथ वडनगर में रहे और उनकी पढ़ाई में परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पीएम मोदी ने 2022 में अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर अब्बास को याद करते हुए उनके प्रति स्नेह और सम्मान जताया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके बचपन से जुड़ा एक नाम फिर से सुर्खियों में आया- अब्बास रामसदा. बचपन में अब्बास, मोदी परिवार के साथ उनके वडनगर वाले घर में रहते थे. लेकिन सवाल यह है कि अब्बास मोदी परिवार के साथ क्यों रहते थे और पीएम मोदी ने उन्हें 2022 में क्यों याद किया था? आइए जानते हैं.
अब्बास, मियांभाई के बेटे हैं, जो मोदी के पिता दामोदरदास मोदी के दोस्त थे. मियांभाई की मृत्यु के बाद दामोदरदास मोदी अब्बास को अपने घर ले आए, ताकि उसकी पढ़ाई बीच में न रुक जाए. 'अब्बास' का नाम तब चर्चा में आया जब पीएम मोदी ने 2022 में अपनी मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर एक ब्लॉग लिखा था. उस ब्लॉग में मोदी ने अपने बचपन की कई निजी यादें साझा की थीं, जिनमें अब्बास का जिक्र भी था.
ब्लॉग में पीएम मोदी ने किया था जिक्र
पीएम मोदी ने लिखा था- 'मेरे पिता के मित्र के असमय निधन के बाद उनका बेटा अब्बास हमारे घर आया. वह हमारे साथ रहा और अपनी पढ़ाई पूरी की. मां अब्बास को भी उतना ही स्नेह देती थीं और उतनी ही देखभाल करती थीं, जितना हम सब भाई-बहनों को.' मोदी ने आगे बताया- 'हर साल ईद पर मां अब्बास की पसंदीदा खाने की चीजें बनाती थीं. त्योहारों पर पड़ोस के बच्चे भी हमारे घर आते और मां के हाथ के खास पकवानों का आनंद उठाते.'
कौन हैं अब्बास?
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्बास मूल रूप से वडनगर के पास केसिम्पा गांव के रहने वाले हैं. मोदी के पिता दामोदरदास ने उनके परिवार को समझाया कि अब्बास को बेहतर पढ़ाई के लिए वडनगर भेजा जाए, क्योंकि केसिम्पा गांव का स्कूल सिर्फ पांचवीं तक ही था.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








