
'मोदी जी मुझसे निपटने का एक ही तरीका है...', बरी होते ही फायर हुए केजरीवाल, केंद्र-बीजेपी पर जमकर बरसे
AajTak
शराब घोटाला मामले पर केजरीवाल ने कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सीधे पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया.
कथित शराब घोटाला मामले में अदालत से बड़ी राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. केजरीवाल ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सीधे पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया.
केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 4 साल से शराब घोटाला शब्द का राजनीति में खूब इस्तेमाल किया. आज उसमें जो आदेश आया है, उस पर भी चर्चा करेंगे. न्यायालय ने इसमें एक बहुत ऐतिहासिक फैसला दिया है. इसके लिए मैं ज्यूडिशियरी का बहुत बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं. जज साहब का बहुत बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं. आज के इस माहौल में जब सारी संस्थाओं को डराया जा रहा है, धमकाया जा रहा है. ऐसे में इतना बड़ा न्याय करने के लिए जज साहब ने वाकई बहुत हिम्मत दिखाई है.
उन्होंने कहा कि मैं उन सभी वकील भाइयों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने एक-एक कदम हम लोगों का साथ दिया और हमारी ये लड़ाई न्यायालय में लड़ी. आप जान रहे हैं कि पिछले चार साल से ईडी और सीबीआई को इस्तेमाल करके हमारे ऊपर एक शराब घोटाला नाम का आरोप लगाया गया. सीबीआई और ईडी ने उसमें चार्जशीट दायर की. आज कोर्ट को इस पर फैसला लेना था क्या चार्जशीट में इतना मैटेरियल है कि मुकदमा चलाया जाए. और कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में कहा है कि इतने सबूत नहीं कि इसमें मुकदमा चलाया जाए. अगर मुकदमा चलाया जाता तो ये 15-20 साल चलता. कोर्ट ने इसे फर्जी केस बताया.
'दो लोगों ने पूरा षड्यंत्र रचा'
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने आगे कहा कि ये पूरा षड्यंत्र दो लोगों ने रचा था. नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने. इन दोनों को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए. इन दोनों ने आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने के लिए षड्यंत्र रचा. वो देख रहे थे कि आम आदमी पार्टी काम रही है, लोगों की भलाई कर रही है. लेकिन इन्होंने हमारी पार्टी को बर्बाद करने के लिए षड्यांत्र रचा. मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है. एक पैसा नहीं कमाया. आज कोर्ट के ऑर्डर के बाद ये साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है. मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है.
जनता जानती है कि केजरीवाल इमानदार है. उन्होंने कहा केजरीवाल की ईमानदारी पर चोट करो. जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी ईमानदार है. उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की ईमानदारी पर चोट करो. उन्होंने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए षडयंत्र रचा और बोले केजरीवाल बेईमान है. केजरीवाल ने शराब घोटाला किया. केजरीवाल ने ₹100 करोड़ खा लिए. मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है. मैंने जिंदगी में केवल इज्जत कमाई है. एक नया पैसा नहीं कमाया मैंने अपनी जिंदगी में. इन लोगों की तरह नहीं हूं मैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







