
मोदी की महानता के गुण गा रहीं प्रियंका चतुर्वेदी कहीं ठाकरे को ठुकराने तो नहीं जा रहीं? | Opinion
AajTak
प्रियंका चतुर्वेदी के बयान पर बवाल तो होना ही था. जिसे उद्धव ठाकरे राज्यसभा भेजते हों, वो नरेंद्र मोदी की तारीफ करेगा तो इरादों पर संदेह पैदा होगा ही - सवाल ये है कि ये सब प्रियंका चतुर्वेदी के मन की बात है, या महाराष्ट्र में कुछ राजनीतिक समीकरण बदलने वाले हैं?
प्रियंका चतुर्वेदी के बयान से सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है. सोशल साइट X पर उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को टैग करके लोग सवाल पूछ रहे हैं, आखिर उनके मुंह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तारीफ के लफ्ज निकले कैसे - पहले तो वो ऐसी न थीं!
असल में, प्रियंका चतुर्वेदी से एक पॉडकास्ट में उनके फेवरेट लीडर के बारे में पूछा गया था, लेकिन जो जवाब राज्यसभा सांसद ने दिया वैसी न तो सवाल पूछने वाले की अपेक्षा रही होगी, और न ही उन लोगों को जो इंटरव्यू देख रहे होंगे.
प्रियंका चतुर्वेदी ने बगैर किसी लाग लपेट के सीधे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे महान नेता तो बताया ही, कुछ देर तक उनकी तारीफ में कसीदे भी पढ़ती रहीं - प्रियंका चतुर्वेदी के बयान पर हर किसी को आश्चर्य हो रहा है, क्योंकि ये बात प्रियंका चतुर्वेदी ने ऐन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच कही है.
बड़ा सवाल ये है कि क्या प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल के जवाब में अपने मन की बात कही है?
या फिर प्रियंका चतुर्वेदी के मुंह से निकली बात दूर-तलक जा रही है?
चुनावी राज्य में, ये सब किसी नये राजनीतिक समीकरण बनने के संकेत तो नहीं हैं?

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











