
मोची संग मुलाकात, कुम्हारों से बात... यशोभूमि सेंटर में कलाकारों-शिल्पकारों से रूबरू हुए PM मोदी
AajTak
देश में बैठकों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों की मेजबानी के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करना पीएम मोदी का दृष्टिकोण है. इसलिए पीएम मोदी दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि नाम से इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) को आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि नाम से इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) को आज (17 सितंबर) राष्ट्र को समर्पित करेंगे. अधिकारियों के मुताबिक 8.9 लाख वर्ग मीटर से अधिक के परियोजना क्षेत्र और 1.8 लाख वर्ग मीटर से अधिक कंस्ट्रक्टेड एरिया में फैला यह सेंटर दुनिया की सबसे बड़ी MICE (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) सुविधाओं में शुमार होगा. इसमें 15 कन्वेंशन सेंटर और 11 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है.
दरअसल, देश में बैठकों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों की मेजबानी के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करना पीएम मोदी का दृष्टिकोण है. द्वारका में यशोभूमि से इसे बढ़ावा मिलेगा. इसके पहले चरण के उद्घाटन के साथ ही वह द्वारका सेक्टर-21 से द्वारका सेक्टर-25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन करेंगे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











