
मोईद खान कैसे बच निकला? अयोध्या गैंगरेप केस में बरी, राजू खान को 20 साल की सजा; जानें कोर्ट के वे 5 बड़े आधार
AajTak
अयोध्या के चर्चित गैंगरेप मामले में मोईद खान की रिहाई ने पुलिस की जांच और कानून के पेच पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां दूसरे आरोपी राजू खान को 20 साल की सजा सुनाई गई, वहीं मास्टरमाइंड कहे जा रहे मोईद खान को सबूतों के अभाव और बयानों में विरोधाभास के कारण अदालत ने बरी कर दिया.
अयोध्या में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के आरोपी सपा नेता मोईद खान को अदालत ने बरी कर दिया है. वहीं, इस मामले में दूसरे आरोपी राजू खान को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है. जिस मोईद खान को घटना के वक्त मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी बताया गया, आखिरी में उसको अदालत ने बरी कर दिया. आइए जानते हैं ट्रायल के बाद किन सबूतों और दलीलों के आधार पर मोईद को बरी किया गया, साथ ही पुलिस की जांच में कहां अदालत ने सवाल खड़े किए...
बता दें कि 29 जुलाई 2024 को अयोध्या के पूराकलंदर एरिया में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के मामले में पोक्सो व गैंगरेप की धाराओं में एक एफआईआर दर्ज हुई. दर्ज कराई गई एफआईआर में सपा नेता मोईद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले राजू खान को नामजद किया गया. पुलिस ने इस मामले में राजू और मोईद को गैंगरेप का आरोपी मानकर चार्जशीट लगाई.
पीड़िता ने इस मामले में मजिस्ट्रेट के सामने दो बार बयान दिया. एक बार बयान में उसने राजू खान के साथ जो नाम लिया वह मोहित था. मोहित कौन था.? इस पर पुलिस ने कभी जांच नहीं की. हालांकि, एक मोहित पीड़िता की बड़ी बहन का देवर भी है. वहीं, एक अन्य मोहित भी निकला, जो पीड़िता के पास वाले गांव का रहने वाला था. लेकिन पीड़िता ने जब मजिस्ट्रेट के सामने दूसरा बयान दिया तो कहा- पहले बयान में उसके तबीयत खराब थी, वह मोहित नहीं, मोईद खान है.
पुलिस के सामने दिए बयान में पीड़िता ने कहा कि राजू खान और मोईद खान वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका 2 महीने तक शोषण करते रहे. लेकिन मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता ने कहा कि उसके साथ सिर्फ एक ही बार राजू और मोईद खान ने बारी-बारी से रेप किया.
एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच के क्रम में पुलिस ने जब पीड़िता के बयान के आधार पर घटनास्थल पूछा, तो उसने घटनास्थल एक खेत के पास चिलबिल का पेड़ के नीचे की जगह को बताया.
इसी जगह की पुलिस की फोरेंसिक टीम ने अपनी पड़ताल की और इसी जगह का पुलिस ने अपनी चार्जशीट में घटनास्थल के तौर पर नक्शा बनाकर भी दाखिल किया गया. लेकिन कोर्ट के बयान में पीड़िता ने घटनास्थल मोईद खान की बेकरी के पीछे बने कमरे को बताया. जहां कोई सबूत या जिक्र पुलिस की केस डायरी में नहीं था. पीड़िता ने बयान दिया कि गैंगरेप के दौरान राजू खान ने मोबाइल पर उसका वीडियो बनाया, लेकिन पुलिस ने जब मुईद खान और राजू के मोबाइल बरामद किए, उनको फॉरेंसिक लैब भेजा तो पता चला न तो मोबाइल में कोई ऐसा वीडियो रिकॉर्ड किया गया है और न ही ऐसे किसी वीडियो को डिलीट किया गया है. यानी पुलिस के फोरेंसिक जांच में दोनों आरोपियों के मोबाइल में ऐसे किसी वीडियो के लिए जाने या डिलीट करने के सबूत नहीं मिले थे.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







