
मोंटेनेग्रो के सेटिनजे में गोलीबारी, बार मालिक और दो बच्चों समेत 10 की मौत
AajTak
मोंटेनेग्रो स्थित एक बार में झगड़े के बाद बुधवार को हुई गोलीबारी में दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि हमलावर की पहचान 45 वर्षीय एको मार्टिनोविक के रूप में की गई है और शहर से बाहर और अंदर आने वाली सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है.
पश्चिमी मोंटेनेग्रो शहर में स्थित एक बार में झगड़े के बाद बुधवार को हुई गोलीबारी में दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने पॉडगोरिका से करीब 30 किलोमीटर दूर सेटिनजे में शूटर की तलाश में एक विशेष दल को भेजा है. साथ ही पुलिस ने शहर में अंदर और बाहर जाने वाली सड़कों को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है.
अधिकारियों ने बताया कि हमलावर की पहचान 45 वर्षीय एको मार्टिनोविक के रूप में की गई है. इस घटना के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए गृह मंत्री डैनिलो सरनोविक ने कहा कि हमलावर ने सेटिनजे शहर में एक बार मालिक, बार मालिक के बच्चों और उनके परिवार की हत्या कर दी. इस वक्त हमारा पूरा ध्यान हमलावर की गिरफ्तारी पर है.
'खतरनाक होते हैं ऐसे लोग'
उन्होंने हमलावर को खतरनाक बताते हुए लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है. गुस्सा और क्रूरता का स्तर दिखाता है कि कभी-कभी ऐसे लोग संगठित आपराधिक गिरोहों की तुलना में ज्यादा खतरनाक होते हैं.
घर से हथियार लाकर की गोलीबारी
पुलिस आयुक्त लाजर सेपैनोविक ने कहा कि मार्टिनोविक दूसरे मेहमानों के साथ पूरे दिन एक बार में था लेकिन झगड़ा होने के बाद वह अपने घर गया और शाम को साढ़े पांच बजे हथियार के साथ बार में वापस आकर गोलियां चला दीं.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








