
मॉस्को से आ रही फ्लाइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए यात्री
AajTak
मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद अफरा तफरी मच गई. फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट तड़के 3.20 पर लैंड हुई. इसके बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को नीचे उतारा गया. इसके बाद फ्लाइट की जांच की गई.
मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद अफरा तफरी मच गई. फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट तड़के 3.20 बजे लैंड हुई. सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को नीचे उतारा गया. इसके बाद फ्लाइट की जांच की गई. फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स थे.
अलर्ट पर आईं एजेंसियां जानकारी के मुताबिक, देर रात 11.15 बजे सूचना मिली थी कि मॉस्को से 3:20 बजे दिल्ली आ रही फ्लाइट No SU 232 में बम है. विमान में बम की सूचना मिलने के बाद सभी एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं. इसके बाद बम निरोधक दस्ता, रेस्क्यू टीमें तैनात की गईं. विमान को रनवे 29 पर उतारा गया. सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया. विमान की चेकिंग की गई. हालांकि, इसमें कोई बम नहीं मिला. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली. फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स थे.
A call about a bomb in the flight coming from Moscow to Delhi was received last night. The flight landed in Delhi at around 3.20 am. All passengers and crew members were deboarded. Flight is being checked and investigation is underway: Delhi Police pic.twitter.com/2nDBWJhZWW
पहले भी मिल चुकी फ्लाइट में बम की सूचना
इससे पहले ईरान से चीन जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी. इसके बाद यात्री विमान के पायलटों से दिल्ली एटीसी से संपर्क कर विमान उतारने की अनुमति मांगी थी. हालांकि, भारत की ओर से जयपुर और चंडीगढ़ में विमान उतारने का विकल्प दिया गया था. लेकिन पायलटों ने विमान को उतारने से मना कर दिया था. इसके बाद विमान करीब 45 मिनट तक भारत के ऊपर उड़ता रहा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










